Logo
प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके हसबैंड निक जोनस ने एक्ट्रेस की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें बर्थडे विश करते हुए कुछ ऐसा कहा है जो लोगों का दिल जीत रहा है।

Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। देश में नाम कमाने के बाद उन्होंने इंटरनेशनल स्तर पर भी भारत का नाम रोशन किया है। उनकी बेबाकी और बोल्ड अंदाज हर किसी को भाता है, तभी वो दुनियाभर कि हर एक्ट्रेस से अलग हैं।

42 साल की हुईं पीसी
आज 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर बी-टाउन सेलेब्स उन्हें बर्थडे विशेज़ दे रहे हैं। दुनियाभर से फैंस भी अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को दिल खोलकर बधाईयां दे रहे हैं। ऐसे में प्रियंका के हैंडसम हसबैंड निक जोनस भला कैसे पीछे रह सकते हैं। निक ने भी अपनी लेडी लव को खास अंदाज में विश किया है।

निक जोनस ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें
निक जोनस ने वाइफ प्रियंका की कुछ अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें निक और पीसी के क्वालिटी टाइम की हैं। पहली तस्वीर में देसी गर्ल किसी पूल में बैठकर पोज़ दे रही हैं। दूसरी फोटो में कपल एक समुद्र के किनारे एक-दूसरे को प्यार से किस कर रहा है। अन्य तस्वीर में पीसी बैंच पर बैठकर पोज दे रही हैं। वहीं चौथी फोटो में निक-प्रियंका एक दूसरे का हाथ थामे सुमद्र का व्यूज एंजॉय कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

ये तस्वीरें कपल के किसी वैकेशन की प्रतीत हो रही हैं। इसके साथ निक ने अपनी लेडी लव के लिए खास मेसेज भी लिखा है। उन्होंने पीसी को बर्थडे विश करते हुए कैप्शन में लिखा- जिस तरह की महिला आप हैं, आपको पा कर मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं। हैप्पी बर्थडे माय लव।

प्रियंका ने बचपन में झेला रंगभेद
प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में हुआ था। उन्हें बचपन में अपने सांवले रंग के चलते रंगभेद का सामना करना पड़ा था। इसका जिक्र उन्होंने कई बार इंटरव्यूज़ में किया है। महज 18 साल की उम्र में प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। इसके बाद उन्होंने पहली बार तमिल फिल्मों में एंट्री ली थी।

Priyanka Chopra
 

बॉलीवुड में जमाई धाक
उन्होंने साल 2003 में सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने मुझसे शादी करोग, अंदाज़, ऐतराज़, कृष, फैशन, डॉन 2, अग्निपथ जैसी लगातार तमाम सुपरहिट फिल्में दीं। बॉलीवुड में उनकी किस्मत का तारा ऐसा चमका कि आज वह दुनियाभर में पॉपुलर हैं। 2015 के बाद उन्होंने अचानक इंडस्ट्री छोड़ दी। साल 2018 में उन्होंने हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी रचाई थी। 

5379487