Nora Fatehi: खाई में गिरने से नोरा फतेही की मौत? जान लें Viral Video का सारा सच

Nora Fatehi accidental death while Bungee Jumping viral video, Know the truth
X
जानें नोरा फतेही की वायरल वीडियो का सच
Nora Fatehi: सोशल मीडिया पर नोरा फतेही की मौत का वीडियो तेजी से फैल रहा है। वीडियो में नोरा को बंजी जंपिंग से खाई में गिरते हुए दिखाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो की सच्चाई।

Nora Fatehi Death fake News: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नोरा अक्सर अपनी फिटनेस, डांसिंग, और एक्टिंग के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने डांस से सबको दीवाना बनाने वाली नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके डांस को फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में नोरा फतेही को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स दावा कर रहे हैं कि वीडियो में दिख रही महिला नोरा फतेही हैं और वह खाई में गिर गईं है, जिसमें उनकी जान चली गयी।

ये भी पढ़े- जयपुर में आयोजित होगा IIFA 2025: कार्तिक आर्यन करेंगे होस्ट; जानें तारीख और डीटेल्स

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक लड़की बंजी जंपिंग के दौरान खाई में गिर गई है और उनकी मौत हो गई है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह लड़की कोई और नहीं बल्कि नोरा फतेही हैं और इसी एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई है।

वीडियो के कैप्शन में भी नोरा फतेही की मौत का दावा किया गया है। वहीं, इस खबर से नोरा फतेही के फैंस काफी परेशान हो गए और इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई।

ये भी पढ़े- Watch: 'लवयापा' की स्क्रीनिंग में सिंदूर लगाए पहुंची रेखा, धर्मेंद्र-सचिन तेंदुलकर संग आमिर ने दिए पोज़

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
जब इस वीडियो की जांच की गई, तो पता चला कि यह वीडियो नोरा फतेही का है ही नहीं। यह वीडियो किसी अन्य महिला का है, जो बंजी जंपिंग कर रही थी और यह सिर्फ एक स्टंट का हिस्सा था। इस वीडियो को गलत तरीके से एडिट कर नोरा फतेही के एक्सीडेंट की अफवाह फैलाई जा रही है। वैसे, यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी के निधन की झूठी खबरें फैलाई गई हैं। इससे पहले भी कई सितारों के बारे में इसी तरह की अफवाहें फैलाई जा चुकी हैं। ऐसे में किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच करना बेहद जरूरी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story