IIFA Awards 2024: नोरा फतेही और जान्हवी कपूर ने डांस से किया मदहोश, देखें वीडियो

IIFA Awards 2024: शनिवार 28 सितंबर को अबू धाबी में 'आइफा अवॉर्ड्स 2024' का ग्रैंड इवेंट हुआ। जिसमें बॉलीवुड के कुछ सितारों ने अपने लुक से महफिल लुटी। तो कुछ ने अपने डांस से स्टेज पर आग लगा दी। ऐसे अब जान्हवी कपूर, नोरा फतेही, कृति सेनन, अनन्या पांड का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा 'आइफा 2024' के स्टेज पर शाहरुख के साथ विक्की कौशल ने ऑडियंस को बहुत एंटरटेन किया और दोनों ने 'पुष्पा: द राइज' के सुपरहिट गाने पर डांस भी किया।
शाहरुख-विक्की कौशल ने 'पुष्पा' के गाने पर किया डांस
दरअसल, शाहरुख खान और विक्की कौशल दोनों ने फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के गाने "ऊ अंतवा" पर अपनी परफॉर्मेंस दी। साथ ही दोनों स्टार्स ने इस गाने का सिग्नेचर डांस स्टेप भी किया। इस पर पहले अल्लू अर्जुन और सामंथा रुथ प्रभु ने परफॉर्म किया था। हालांकि, मेकर्स ने इस पल को बेहद यादगार बनाया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि 'ये तो असली फायर है, जो दोनों ने आग लगा दी।'
नोरा, जान्हवी, अनन्या का डांस वीडियो वायरल
इसेक अलावा नोरा फतेही भी हमेशा की तरह अपने डांस से जलवा बिखेती रहेंगी। एक्ट्रेस ने 'ये कैसा असर है' पर खूब डांस किया। वहीं जान्हवी ने भी अपने डांस से स्टेज पर खूब धमाल मचाया। साथ ही अनन्या पांडे ने 'बम डिगी बम' पर जमकर नाचा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है और इस पोस्ट पर भर-भर के कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
सितारों को मिला खास सम्मान
आपको बात दें, इस अवॉर्ड फंक्शन के मेगा इवेंट में बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट फिल्म और स्पेशल कैटेगरीज से सम्मानित किया गया है। जहां बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का खिताब मिला। तो वहीं रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS