Palak Tiwari in Black Bikini : इस शहर में छुट्टियां मना रही हैं पलक तिवारी, बिकनी अवतार में सभी को चौंकाया

Palak Tiwari in Black Bikini : पलक तिवारी इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। उनकी ये छुट्टियां हम सबके लिए परफेक्ट ट्रैवल इंस्पिरेशन बन गई है। आइए, एक नजर उनके कुछ शानदार लुक्स और वेकेशन स्टाइल पर डालते हैं।
बता दें, पलक ने अपने बीच डे लुक को बहुत ही सिंपल, लेकिन एलिगेंट रखा। उन्होंने काले रंग की बिकिनी पहनी है, जिसे उन्होंने एक काले सारोंग स्कर्ट के साथ पेयर किया। यह कॉम्बिनेशन न केवल स्टाइलिश है, बल्कि बेहद कम्फर्टेबल भी है। सारोंग स्कर्ट उनके लुक को एक कूल और रिलैक्स्ड वाइब देती है, जो बीच वेकेशन के लिए परफेक्ट है।
पिंक कवर-अप अंदाज में दिखाई दी
उनके बीच लुक्स में केवल ब्लैक और सारोंग तक बात खत्म नहीं होती। पलक ने अपनी बिकिनी के ऊपर एक सॉफ्ट पिंक कवर-अप भी पहना है। इस हल्के गुलाबी रंग ने उनके गहरे काले बिकिनी लुक को बेहतरीन तरीके से कॉम्प्लिमेंट किया। कवर-अप न केवल आपको सूरज की तेज रोशनी से बचाता है, बल्कि एक ग्लैमरस लुक भी देता है।
फ्रेश मेकअप लुक
मालदीव के गर्म मौसम में पलक ने मेकअप बेहद हल्का और नैचुरल रखा गया। जो छुट्टियों में धूप के बीच परफेक्ट रहता है। उनकी त्वचा बेहद चमकदार और ताजा नजर आ रही थी, जिसमें एक हल्की सन ग्लो था। होंठों पर हल्का ग्लॉस और गालों पर सॉफ्ट ब्लश उनके लुक को पूरा कर रहा था।
नेचुरल वेवी हेयर
कोई भी बीच लुक बालों के सही स्टाइल के बिना अधूरा लगता है। पलक ने अपने बालों को नेचुरल और खुले रखा, जिसमें हल्की वेवी टेक्सचर नजर आ रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे उनके बालों ने पूरे दिन समुद्री हवा का स्वागत किया हो।
पलक तिवारी ने मालदीव की छुट्टियों में जिस तरह से फैशन और आराम का मेल किया है, वह सराहनीय है। उनके सिंपल और स्टाइलिश लुक्स हर किसी को प्रेरित करते हैं कि कैसे वेकेशन के दौरान ग्लैमरस और सहज दिखा जा सकता है। उनका हर आउटफिट, मेकअप और हेयरस्टाइल यह दिखाता है कि कैसे ट्रॉपिकल गेटअवे को परफेक्ट बनाया जा सकता है। अगर आप भी अपनी अगली छुट्टियों में परफेक्ट दिखना चाहते हैं, तो पलक तिवारी के इन लुक्स को जरूर अपनाएं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS