Logo
गजल गायक पंकज उधास आज पंचतत्व में विलीन हो गए। मुंबई के वरली में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विद्या बालन, सोनू निगम, सली मर्चेंट समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स उनकी अंतिम विदाई में शामिल हुए।

Pankaj Udhas funeral: गजल सम्राट पंकज उधास आज पंचतत्व में विलीन हो गए। मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे से लपेटा गया। गजल सम्राट के सम्मान में मुंबई पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के वरली स्थित विद्युत शवदाह गृह ले जाया गाया जाहं उनका अंतिम संस्कार किया गाया। 

इस दौरान पंकज उधास के परिवारवालों ने नम आंखों से उन्हें अलविदा कहा और अंतिम संस्कार में आए तमाम लोगों का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया।

पंकज उधास की अंतिम विदाई के दौरान एक्ट्रेस विद्या बालन, रेखा भारद्वाज, सलीम-सुलेमान, क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सिंगर सोनू निगम, पैपोन, शंकर महादेवन समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

गजल सम्राट के जाने से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

अंतिम यात्रा में पंकज उधास के परिवार के सदस्य एक-दूसरे को संभालते हुए नजर आए। दिवंगत गायक की पत्नी फरीदा गम में बेहाल नजर आईं जिन्हें उनकी बेटियों ने हाथ थामकर ढाढस बंधाया। सभी आंखों में आंसू समेटे एक-दूसरे की हिम्मत बढ़ाते दिखे। सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई दिग्गज गायक के जाने से गमगीन है।

गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को 72 साल की उम्र में मुंबई के बीच क्रैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते लंबे समय से पैंक्रियाटिक कैंसर के चलते बीमार थे। 26 फरवरी 2024 को उनकी बेटा नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर पंकज उधास के निधन की जानकारी दी थी। वहीं आज मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अलविदा कहा गया। 

.
 

jindal steel jindal logo
5379487