Pawan Singh Holi Song: ट्रेंड कर रहा पवन सिंह का नया होली सैड सॉन्ग 'Ka Kailu Ae Jaan', आप भी हो जाएंगे Emotional
Pawan Singh Bhojpuri Holi Sad Song: पवन सिंह का एक नया गाना हर जगह ट्रेंड कर रहा है। भोजपुरी सिंगर का यह एक होली सैड सॉन्ग है और इसका बोल 'Kailu Ae Jaan' है। इस गाने को पवन सिंह और अनुपमा यादव ने मिलकर गाया है।;

Pawan Singh Bhojpuri Holi Sad Song: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का एक गाना हर जगह ट्रेंड कर रहा है। वीडियो को अब तक 4 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। पावर स्टार ने इस होली सैड सॉन्ग को भोजपुरी की मशहूर फीमेल सिंगर अनुपमा यादव के साथ मिलकर गाया है। दोनों की आवाज में यह गाना काफी प्यारा लग रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि यह भोजपुरी होली सॉन्ग रिलीज के 2 दिन बाद भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
इंस्टाग्राम पर छाया पवन सिंह का नया गाना
पवन सिंह के इस नए होली सॉन्ग को सुनने के साथ-साथ इंस्टाग्राम यूजर जमकर रील्स बना रहे हैं और फैंस इस गाने को जमकर शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अगर आप रील्स (Instagram Reels Video) देखने के शौकीन हैं और भोजपुरी गानों को फॉलो करते हैं तो यकीन मानिए हर दो दिन रील्स के बाद पवन सिंह का यह गाना सुनने को मिल जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स इस गाने को स्टोरी में भी लगा रहे हैं, जिससे गाने के वीडियो का व्यूज तेजी से बढ़ता ही जा रहा है।
4 मिलियन व्यूज होने पर पवन सिंह ने दर्शकों का किया आभार
नए होली सॉन्ग को मिले प्यार से पवन सिंह गदगद हैं। उन्होंने वीडियो के 4 मीलियन से अधिक व्यूज और सेकंड नंबर पर ट्रेंड कराने के लिए दर्शकों का आभार जताया है। पवन सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''Thank you n love you all.'' इसके साथ ही उन्होंने #2 trending का इस्तमाल किया।
रौशन सिंह विश्वास ने लिखा है गाना
'का कैलु ए जान' गाने (Bhojpuri Holi Song Kailu Ae Jaan) को भोजपुरी फीमेल सिंगर अनुपमान यादव और पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh & Anupama Yadav
Song) ने मिलकर गाया है। इस गाने को रौशन सिंह विश्वास ने लिखा है, जबकि म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। इन सब की मेंहनत दिखाई भी दे रही है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।