WATCH: फैमिली संग डिनर करने निकलीं Deepika Padukone, चेहरे पर छलका प्रेग्नेंसी ग्लो

Deepika Padukone
X
Deepika Padukone
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीती रात अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। रेस्टोरेंट से बाहर आते ही वह बेबी बंप को संभालते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो झलक रहा था।

Deepika Padukone Spotted: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस पांच महीने से अधिक प्रेग्नेंट हैं। अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में दीपिका कई बार स्पॉट हती रही है। हाल ही में वह पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालती नजर आई थीं। वहीं बीते दिन वह एक ब्रैंड इवेंट में शामिल हुईं थीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर अपने बेबी बंप के साथ स्पॉट हुई हैं।

Deepika Padukone

दरअसल, बीती शुक्रवार रात दीपिका पादुकोण अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुईं। यहां एक्ट्रेस अपनी मां के साथ डिनर करने पहुंची थीं। जैसे ही लोगों को भनक लगी कि दीपिका रेस्टोरेंट में आईं हैं तो लोकेशन के बाहर उनके चाहनेवालों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

Deepika Padukone

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें दीपिका ब्लैक ड्रेस पहनी अपने बेबी बंप के साथ संभलकर चलते हुए दिख रही हैं। उन्होंने ब्लैक ड्रेस के साथ डेनिम जैकेट पेयर की थी, साथ ही ब्लैक शेल्डर बैग और शूज पहन रखे थे। इस आउटफिट में वह बेहद गॉर्जियस लग रही थीं।

Deepika Padukone

इस ड्रेस में दीपिका का बेबी बंप एकदम साफ-साफ दिखाई दे रहा था। वह प्रेग्नेंट होने की वजह से धीरे-धीरे कदम रखते हुए चल रही थीं। उनके साथ मां उज्जला पादुकोण को भी स्टाइलिश लुक में देखा गया।

Deepika Padukone

खुले बाल और बॉडी हगिंग ड्रेस में उनका लुक एकदम किलर लग रहा था। एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ साफ प्रेग्नेंसी ग्लो झलक रहा है। बता दें दीपिका इस साल सितंबर महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

Deepika Padukone

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी में दिखाई देंगी। इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी नजर आएंगे। इसके अलावा वह रोहति शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन में भी दिखाई देंगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story