Priyanka Chopra Belly Button: बैली बटन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप! एयरपोर्ट पर देसी गर्ल का कूल लुक

Priyanka Chopra Belly Button: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान उनका बैली बटन चर्चा का विषय बना हुआ है। इसलिए आप भी इसकी कीमत जानकर आश्चर्य हो जाएंगे।;

Update:2025-03-19 18:30 IST
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बैली बटन लुकPriyanka Chopra Belly Button
  • whatsapp icon

Priyanka Chopra Belly Button Look: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। जहां उन्होंने अपने कूल लुक और बैली बटन से लोगों को दीवाना बना दिया है। प्रियंका का फैशन सेंस हमेशा से कम्फर्ट और स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण रहा है और इस बार भी उन्होंने अपने एयरपोर्ट लुक से यह बता दिया कि, स्टाइलिश दिखने के लिए हमेशा बहुत ज्यादा तैयार होने की जरूरत नहीं है। 

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के इस पूरे लुक में सबसे ज्यादा खास रहा उनका बैली बटन...अब आप सोचेंगे आखिर इस बटन की क्या खास बात है। तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रियंका के पेट पर लगा ये छोटा सा बैली बटन 2.7 करोड़ रूपये का है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया और फैंस के बीच खलबली मची हुई है। 

प्रिंटेड पायजामा सेट में आईं नजर 

इस बार प्रियंका ने प्रिंटेड पायजामा सेट पहना हुआ है। यह सफेद और नेवी ब्लू रंग का है, जो बेहद आरामदायक लग रहा है। प्रियंका ने अपने आउटफिट में थोड़ा कैजुअल टच जोड़ने के लिए शर्ट के बटन्स खुले रखे, जिससे अंदर पहना हुआ ब्लैक टैंक टॉप झलकता हुआ दिखाई दे। यह छोटी सी स्टाइलिंग ट्रिक उनके लुक को ज्यादा क्लासी बना रही है।

इसे भी पढ़े : Priyanka and Nick Romantic Moment : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति पर लुटाया प्यार, तस्वीरें साझा कर लिखा- ''My Forever''

एसेसरीज ने बढ़ाई ग्लैमर की चमक

प्रियंका के लुक को और शानदार बनाने में उनकी एसेसरीज का भी अहम योगदान है। उन्होंने सनग्लासेस, गोल्डन हूप इयररिंग्स और व्हाइट जूते पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया है। लेकिन जिस चीज ने फैशन लवर्स का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था उनका डायमंड बैली बटन। इस छोटे से बटन ने उनके पूरे लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना दिया है। 

प्रियंका का स्टाइल मंत्रा 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का यह लुक एक बार फिर हम सभी को बताता है कि, कैसे कम्फर्ट और स्टाइल को एकसाथ कैरी किया जा सकता है। अगर आप भी ट्रेंडी दिखना चाहती हैं। लेकिन कम्फर्ट से समझौता नहीं करना चाहती, तो प्रियंका का यह पायजामा सेट लुक अपने एयरपोर्ट लुक के लिए चुन सकती हैं। 

Similar News