क्रिसमस वाइब्स में नजर आईं देसी गर्ल: निक के साथ प्रियंका चोपड़ा ने मनाया जश्न, बेटी मालती की तस्वीरें लूट लेंगी दिल

Priyanka Chopra: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाई हैं। फोटो में वह पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ जश्न मनाती नजर आईं। देखें तस्वीरें।;

Update:2024-12-17 17:10 IST
प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर से प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं।Priyanka Chopra-Nick Jonas
  • whatsapp icon

Priyanka Chopra-Nick Jonas Christmas Celebration: ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा का दीदार हर कोई करना चाहता है। दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस हैं जो उनकी तस्वीरों पर दिल हारते हैं। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अब कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं जो काफी वायरल हैं। क्रिसमस के त्योहार को बस कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में लॉस एंजिल्स में अपने परिवार के साथ बसीं प्रियंका के घर क्रिसमस का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है।

प्रियंका ने शेयर कीं प्री-क्रिसमस की तस्वीरें 
पीसी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें वह हसबैंड निक जोनस और फैमिली मेंबर्स के साथ प्री- क्रिसमस सेलिब्रेट करती हुई दिखीं। इन फोटोज में प्रियंका और निक सांता क्लॉस के हेडगेयर पहने दिख रहे हैं। वहीं उनकी बेटी मालती मैरी जोनस भी घर पर कुछ क्यूट एक्टिविटीज कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ऐसी Photo, फैंस से बोलीं 'प्लीज Troll मत करना'

तस्वीरों में लिटिल पीसी पैन केक्स खाती, क्यूब्स और बैट के साथ खेलती दिख रही हैं। तो वहीं अन्य फोटोज में प्रियंका और निक एक-दूसरे के साथ क्रिसमस डिनर डेट एंजॉय कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पेट डॉग की फोटो भी पोस्ट की हैं। प्रियंका ने कैप्शन में होम (घर) लिखा है। 

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं। बता दें, प्रियंका ने निक जोनस के साथ 2018 में शादी की थी जिसके बाद से ही वह अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बस गई हैं। हालांकि अक्सर उन्हें कई ओकेजन्स पर भारत आते देखा जाता है।  
 

Similar News