सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा के भाई-भाभी ने पैर छूकर लिया आर्शीवद: संस्कारों की हुई तारीफ, वीडियो वायरल

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने हाल ही में नीलम संग सगाई की है। ऐसे में अब इस फंक्शन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनके भाई-भाभी प्रियंका का पैर छूकर आर्शीवाद लेते नजर आ रहे हैं।;

Update:2024-08-25 10:43 IST
सगाई के बाद प्रियंका के भाई-भाभी ने पैर छूकर लिया आर्शीवद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलPriyanka Chopra Viral Video
  • whatsapp icon

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने लुक्स को लेकर लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। लेकिन एक्ट्रेस इन दिनों अपने भाई की शादी के लिए भारत आई है। हाल ही में उनके भाई ने सिद्धार्थ चोपड़ा ने नीलम संग सगाई की है। ऐसे में इस फंक्शन से सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके भाई-भाभी सगाई के बाद प्रियंका का पैर छूकर आर्शीवाद लेते नजर आ रहे हैं। 

प्रियंका चोपड़ा के भाई-भाभी ने पैर छूकर लिया आर्शीवद
दरअसल, बीते दिन प्रियंका के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की रिंग सेरेमनी का आयोजन मुंबई में किया गया था। ये फंक्शन काफी प्राइवेट था, इसमें सिर्फ घरवालें और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। रिंग सेरेमनी के बाद सिद्धार्थ और नीलम ने अपनी दीदी प्रियंका के पैर छुकर आशीर्वाद लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ऐसे में अब उनके संस्कारों की खूब तारीफें हो रही है। 


प्रियंका चोपड़ा का लुक 
इस दौरान अगर देसी गर्ल प्रियंका के लुक की बात करें, तो उन्होंने मजेंटा कलर आउटफिट कैरी किया था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा उनकी कजिन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा समेत पूरी फैमिली नजर आ रही है। वहीं एक्ट्रेस के भाई सिद्धार्थ और भाभी नीलम भी इस वीडियो में अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते दिखाई दिए है। 

भाई की शादी के लिए भारत आई हैं एक्ट्रेस
आपको बता दें, 23 अगस्त को प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी के लिए भारत पहुंची थी। हमेशा की तरह एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी से सभी का दिल जीत लिया था। उन्होंने साड़ी को मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज और कॉन्ट्रास्टिंग ज्वैलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।

Similar News