Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी का 'देसी' लुक, धनतेरस पूजा में दिखाया खूबसूरत अंदाज

Priyanka Chopra daughter Malti Marie flaunts her bangles in Dhanteras celebration
X
प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में धनतेरस सेलिब्रेट किया।
Priyanka Chopra Dhanteras Puja: प्रियंका चोपड़ा ने हसबैंड निक और बेटी मालती मैरी के साथ धनतेरस सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

Priyanka Chopra Dhanteras Puja: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहते हुए भी भारतीय संस्कृति को अच्छे से निभाती हैं। पीसी चाहे कितनी भी मॉर्डन और वेस्टर्न कल्चर से इंस्पायर्ड हों, लेकिन जब बाद रूट्स की आती है तो वो इसे अपनाने में कभी पीछे नहीं रहतीं। हाल ही में उन्होंने विदेश में अपने परिवार के साथ धनतेरस का पर्व मनाया। इस दौरान एक्ट्रेस उनके पति निक और बेटी मालती का देसी अंदाज में झलक देखने को मिली।

प्रियंका ने परिवार के साथ की धनतेरस पूजा
प्रियंका चोपड़ा सारे त्योहार विदेश में जरूर सेलिब्रेट करती हैं। चाहे होली, दिवाली हो या करवाचौथ, उनके साथ निक और उनका परिवार भी जश्न का हिस्सा होता है। वहीं इन दिनों प्रियंका दिवाली के त्योहार और तैयारियों में काफी बिजी हैं। इसी बीच उन्होंने 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस के मौके पर अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना की।

priyanka chopra Instagram Story
priyanka chopra Instagram Story

उन्होंने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ धनतेरस का त्योहार सेलिब्रेट किया जिसकी एक तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में कपल की प्यारी बेटी मालती मैरी हाथों में ढेर सारी सिल्वर चूड़ियां पहनी दिख रही हैं। फोटो में प्रियंका अपने हसबैंड निक और बेटी का हाथ थामे हुई हैं, और मालती अपने हाथों में ढेर सारी चूड़ियों को प्लॉन्ट कर रही हैं। तीनों प्रेयर करते हुए हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। पीसी ने कैप्शन में लिखा- आप सभी को धनतेरस त्योहार की शुभकामनाएं।

हाल ही एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें मालती को उनके पापा निक हिंदी सिखाते नजर आ रहे थे। निक उन्हें कुछ हिंदी में बोलने को कहते दिखे। यानी प्रियंका अपनी बेटी को विदेश में रहते हुए हिंदी भाषा भी सिखा रही हैं। वहीं निक भी अपनी वाइफ के हिंदू कल्चर को पूरी तरह निभाते हैं और उनकी संस्कृति का हिस्सा भी बनते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story