Priyanka Chopra Family Vacation Look : प्रियंका चोपड़ा ने लगाया हॉटनेस का तड़का, देखिए परिवार के साथ बीच की तस्वीरें

Priyanka Chopra Family Vacation Look : अगर आप अपनी अगली बीच वेकेशन की योजना बना रहे हैं, तो प्रियंका के इन लुक्स को जरूर ट्राई कर सकते हैं।;

Update: 2025-01-04 09:08 GMT
Priyanka Chopra with Family
एक्ट्रेस प्रियंका का बिकनी लुक
  • whatsapp icon

Priyanka Chopra Family Vacation Look : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान बीच पर इस तरह नजर आईं, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। उनके आउटफिट्स ने यह साबित कर दिया कि जब बात वेकेशन फैशन की हो, तो प्रियंका हमेशा एक कदम आगे रहती हैं। बोल्ड कलर्स, ब्रिजी को-ऑर्ड्स और सही एक्सेसरीज के साथ उन्होंने बीच वेयर में हॉटनेस का तड़का लगा दिया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने बीच लुक की शुरुआत एक खूबसूरत और बोल्ड टू-पीस सेट से की। 

गुलाबी और लाल बिकनी ने किया कमाल 

प्रियंका ने अपने अगले लुक में बार्बीकॉर ट्रेंड को अपनाया। उन्होंने स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी सेट पहना, जिसे उन्होंने मैचिंग बॉटम्स के साथ स्टाइल किया।इस लुक को और भी खास बनाने के लिए प्रियंका ने एक पिंक हैट और ओवरसाइज्ड सनग्लासेस जोड़े। यह लुक पूरी तरह से कलर कोऑर्डिनेशन का मैजिक दिखा रहा था। अगर आप फैमली के साथ कहीं जाने वाले हैं तो वेकेशन ड्रेसिंग को मजेदार और कलरफुल बनाएं। पिंक जैसे ब्राइट शेड्स या फिर लाल बिकनी में छा जाए।  

इसे भी पढ़े : Watch: विदेश में न्यू ईयर वेकेशन मनाकर साथ लौटे अभिषेक-ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या संग दिखा प्यारा बॉन्ड

बोल्ड प्रिंट्स और ब्राइट कलर्स का जलवा

प्रियंका ने वेकेशन फैशन में बोल्ड प्रिंट्स और ब्राइट कलर्स को पहनना पसंद किया है। इसके साथ ही हैट, ओवरसाइज्डस सनग्लासेस और सिंपल जूलरी से खुद को खास बना दिया है। हर आउटफिट में प्रियंका की सहजता और आत्मविश्वास उनके स्टाइल को और भी आकर्षक बनाता है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने न्यू ईयर वेकेशन के दौरान बीच फैशन को एक नई पहचान दी। उनके बोल्ड होने के साथ लाल और पिंक बिकिनी मोमेंट्स और सही एक्सेसरीज ने यह साबित कर दिया कि वेकेशन लुक्स को ग्लैमरस और ट्रेंडी कैसे बनाया जा सकता है। अगर आप अपनी अगली बीच वेकेशन की योजना बना रहे हैं, तो प्रियंका के इन लुक्स को जरूर ट्राई कर सकते हैं।

Similar News