Logo
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने म्यूजिकल कॉन्सर्ट को बीच में छोड़कर भागते दिख रहे हैं। उनपर किसी ने लेजर लाइट से निशाना साधा था जिसके बाद उन्हें खतरे का एहसास हुआ।

Nick Jonas Viral Video: ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा और उनके हसबैंड निक जोनस की फैन-फॉलोइंग तगड़ी है। निक जोनस फेमस अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं, और विदेश में उनके लाइव शोज़ व कॉन्सर्ट्स हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं।

हाल ही में निक अपने एक कॉन्सर्ट में लाइव परफॉर्म कर रहे थे, इस दौरान उन्हें जान को खतरा होने का एहसास हुआ। जिसके बाद वह लाइव शो को बीच में ही छोड़कर खतरे का इशारा करते हुए स्टेज से भागते हुए दिखे।

लाइव शो छोड़कर भागे निक जोनस 
दरअसल, निक जोनस अपने भाइयों केविन और जो जोनस के साथ अपने म्यूजिकल वर्ल्ड टूर पर हैं। हाल ही में प्राग में उनका कॉन्सर्ट था जहां उन्हें अपनी जान को खतरा होने का एहसास हुआ। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह स्टेज से खतरे का इशारा करते हुए भागते दिख रहे हैं। ये वाक्या तब हुआ जब निक स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे और उनके सिर पर रेड कलर की लेजर लाइट का निशाना पड़ा।

जैसे ही निक को लेजर लाइट का निशाना एहसास हुआ वह अपनी सिक्योरिटी को हाथों से खतरे का संकेत देते हुए स्टेज से तुरंत भाग गए। इस दौरान उनके दोनों भाई स्टेज पर ही थे। तीनों स्टार्स फिलहाल सुरक्षित हैं और किसी की भी हानि की खबर नहीं है। लेकिन फैंस पॉप स्टार की सुरक्षा को लेकर सवाल कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के कारण जोनस ब्रदर्स को अपना शो कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। हालांकि, बाद में उन्होंने जल्द ही कार्यक्रम फिर से शुरू कर दिया था। खबर है कि लेजर लाइट इस्तमाल करने वाले शख्स को कार्यक्रम स्थल से तुरंत हटा दिया गया था। 

कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें निक जोनस के माथे पर लाल रंग की लेजर लाइट का निशाना दिख रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। 

5379487