Logo

Priyanka Chopra in India: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस समय ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। एक्ट्रेस अपनी बेबाकी और बोल्डनेस के लिए काफी पसंद की जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड के बाद अब इंटरनेशनल लेवल पर भी अपना लोहा मनवाया है। 2018 में अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक जोनस के साथ शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में ही रहती हैं और वह कम ही भारत आती हैं।

ज्वेलेरी इवेंट में पहुचीं प्रियंका
इसी बीच अभिनेत्री हाल ही में लंबे समय बाद भारत लौटी हैं। उनके भारत आते ही फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को पीसी मुंबई के एक इवेंट पहुंची जहां उनका ग्लैमरस अंदाज देख हर कोई उनपर दिल हार बैठा है। प्रियंका की एक्टिंग के अलावा उनके फैशन सेंस और बोल्ड लुक के लिए उन्हें काफी पसंद किया जाता है। ऐसा ही कुछ इस इवेंट में भी देखने मिला जहां एक्ट्रेस एकदम ग्लैमरस लुक में नजर आईं।

टू-पीस आउटफिट में पीसी का जलवा
प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को मुंबई में बुलगारी ज्वेलेरी ब्रैंड के एक इवेंट में पहुंची थीं। यह इवेंट मुकेश-नीता अंबानी के मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड प्लाजा सेंटर में रखा गया था जहां देसी गर्ल प्रियंका काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने इवेंट के लिए टू-पीस आउटफिट पहना था। सफेद-गोल्डन कलर के कॉर्सेट-बलून पैंट्स में पीसी बेहद स्टाइलिश लग रही हैं, इसके साथ उन्होंने बुलगारी ब्रैंड की डायमंड चोकर नेकलेस ज्लेवेरी कैरी की है। सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें एक्ट्रेस अपना फैशनेबल लुक फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

प्रियंका की इन तस्वीरों पर उनके फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। उनका बोल्ड और ब्यूटिफुल लुक देख यूजर्स उन्हें हॉलीवुड क्वीन बता रहे हैं। तो वहीं कई उनकी इंटरनेशनल वाइब्स से काफी इंप्रेस हो रहे हैं।

बेटी मालती के साथ भारत आईं हैं प्रियंका
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसी अपने काम के सिलसिले में 10 दिनों के लिए भारत आई हैं। बीते दिन गुरुवार को उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया था। वह अपनी लाडली बेटी मालती मेरी को भी अपने साथ भारत लाई हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें वह बेटी के साथ पैपराजी को पोज देती दिख रही हैं।