Priyanka Chopra Reacts: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। वहीं एक्ट्रेस को हाल ही में यूनिसेफ इंडिया का नेशनल एंबेसडर चुना गया है। UNICEF के साथ इस खास उपलब्धि को हासिल करने के बाद करीना ने अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिस पर उनकी दोस्त और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने रिएक्ट किया है।

करीना कपूर ने हासिल की UNICEF नेशनल एंबेसडर की उपलब्धि
दरअसल, करीना कपूर खान साल 2014 से यूनिसेफ इंडिया के साथ जुड़ी हुई हैं। वहीं इतने सालों से एक्ट्रेस सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में इस संगठन से जुड़ी थीं। हलांकि, अपनी इस उपलब्धि में एक और उपलब्धि को हासिल करके नेशनल एंबेसडर बन गई हैं।

प्रियंका ने करीना के यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनने पर दी बधाई
इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने एक्ट्रेस को यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनने पर बधाई दी है और अपनी दोस्त बेबो के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी तस्वीर को शेयर कर एक नोट भी लिखा है। प्रियंका ने इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि, 'परिवार में आपका स्वागत है करीना कपूर खान, बहुत योग्य।' 

करीना को कई सितारे दे रहे शुभकामनाएं
वहीं करीना ने प्रियंका की इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कैप्शन दिया 'धन्यवाद पीसीजे। जल्द ही फिर मिलेंगे।' इसके साथ ही एक्ट्रेस को यूनिसेफ इंडिया का नेशनल एंबेसडर बनने पर कई सितारे शुभकामनाएं दे रहे हैं। इनमें मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, आयुष्मान खुराना और उनकी ननद सबा पटौदी समेत कई सेलेब्स शामिल हैं।

2006 से यूनिसेफ के साथ जुड़ी हैं प्रियंका चोपड़ा
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा भी 2006 से यूनिसेफ के साथ जुड़ी हुई हैं और उन्हें 2010 और 2016 में बाल अधिकारों के लिए नेशनल और ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एम्बैस्डर चुना गया था। इसके साथ ही पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों समेत कई मुद्दों की वकालत करती नजर आती हैं।