Nick Jonas Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने 'बेस्ट हसबैंड' निक जोनस के बर्थडे पर जमकर लुटाया प्यार, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nick Jonas Birthday: 16 सितंबर को निक जोनस ने अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने लविंग हसबैंड के बर्थडे पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।;

Update: 2024-09-17 06:28 GMT
Priyanka Chopra shares pics on Nick Jonas Birthday
Nick Jonas Birthday
  • whatsapp icon

Nick Jonas Birthday: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई कपल्स को टक्कर देती है। दोनों के बीच 10 साल का एज गैप है लेकिन उनके इस खूबसूरत रिश्ते में उम्र के फासले के लिए कोई जगह नहीं है। उनका बॉन्ड ही एक-दूसरे को करीब रखता है। अक्सर दोनों को काम से वक्त निकालकर एक-साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। अब हाल ही में निक जोनस से अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है।

32 साल के हुए निक जोनस
निक जोनस 32 साल के हो गए हैं। उनका जन्मदिन 16 सितंबर को था। उनके खास दिन पर उनकी लविंग वाइफ पीसी भला कैसे पीछे रह सकती हैं। प्रियंका ने अपने हबी निक के 32वें जन्मदिन पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है। बता दें, निक ने अपने बर्थडे के दिन लंदन में एक कॉन्सर्ट परफॉर्म किया था। इस मौके पर उनकी वाइफ और ढाई साल की बेटी मालती उन्हें चीयर-अप करने पहुंचे थे। अब एक्ट्रेस ने हसबैंड को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

ये भी पढ़ें- Salman Khan: अपने नाम पर हो रहे फ्रॉड से बौखलाए सलमान खान, फेक न्यूज फैलने पर जारी किया Notice

प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें
प्रियंका ने एक रोमांटिक पोस्ट के साथ निक के कॉनसर्ट से कई फोटोज़ शेयर कर उन्हें विश किया है। तस्वीरों में निक-प्रियंका और उनकी बेटी हग करते हुए क्यूट पोज दे रहे हैं। अन्य फोटोज में कपल अपनी बेटी के साथ कॉन्सर्ट में एंट्री लेते दिख रहे हैं। वहीं स्टेज पर परफॉर्म करते हुए निक का एक वीडियो भी प्रियंका ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरे बेस्ट हसबैंड और पिता को जन्मदिन मुबारक हो। आप हमारे सभी सपनों को पूरा करते हैं...हर दिन आपसे प्यार करते हैं निक।

प्रियंका-निक के फैन पेज jerryxmimi ने भी निक के कॉन्सर्ट के कई वीडियो पोस्ट किए हैं जिसमें उनका खास अंदाज देखा जा सकता है। वीडियो में स्टेज पर परफॉर्म करते हुए निक अपनी वाइफ प्रियंका और बेटी को किस करते दिख रहे हैं।

'द ब्लफ' में नजर आएंगी प्रियंका
बता दें, प्रियंका और निक हाल ही में फैमिली वेकेशन पर गए थे जिसकी ढेर सारी तस्वीरें कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। हाल ही में पीसी ने अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा वह सिटाडेल सीजन 2, हेड्स ऑफ स्टेट में नजर आएंगी। वहीं फैंस उन्हें बॉलीवुड स्क्रीन पर देखने के लिए भी बेकरार हैं। 

Similar News