PHOTOS: पुलकित स्रमाट और कृति खरबंदा ने गुपचुप तरीके से की सगाई? वायरल हुईं कपल के रोका सेरेमनी की तस्वीरें

Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda Engaged: साल 2024 का आगाज़ होते ही बॉलीवुड में कई सेलेब्स की शादियों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। साल के शुरुआत में आमिर खान की बेटी आयरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी की थी। वहीं रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को लेकर भी इन दिनों सुर्खियां तेज हैं। वहीं अब बॉलीवुड के एक और कपल की शादी को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
'फुकरे' फेम एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पुलकित और एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इसी बीच दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

लगभग 4 साल तक डेटिंग के बाद पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने ये सगाई अपने एक दोस्त के घर पर प्राइवेट तरीके से की है। हालांकि अब तक इस कपल ने सगाई पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है।

ये तस्वीरें कृति और पुलकित की करीबी दोस्त रिया लूथरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें ये कपल एक फैमिली गेट-टुगेदर में दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों करीबी दोस्त और परिवार के साथ पोज़ देते दिख रहे हैं। फोटो में पुलकित कृति को गले लगाए खड़े हैं। दोनों हाथों में रिंग फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।

इन तस्वीरों को पुलकित ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था लेकिन बाद में इसे डिलीट कर दिया। वहीं रिया लूथरा के इंस्टाग्राम पर पुलकित-कृति की इंगेजमेंट वाली ये तस्वीरें भी अब डिलीट या हाइड कर दी गई हैं। हालांकि बॉलीवुड कपल की ये फोटोज शेयर होते ही इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने प्राइवेट तरीके से इंगेजमेंट कर ली है।

हालांकि अब तक कृति खरबंदा या पुलकित सम्राट ने अपनी सगाई या रोका सेरेमनी की अफवाहों पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है। फिलहाल वायरल हुई ये तस्वीरों इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं।
आपको बता दें, पुलकित और कृति ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस किया हुआ है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार वेकेशन मनाते और इवेंट्स अटेंड करते स्पॉट किया जाता है।

-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS