Radhika Merchant: पिंक लहरिया सूट, सादगी भरा अंदाज, राधिका मर्चेंट पहुंची भगवान के द्वार; देखें Photos

Radhika Merchant Pics: हाल ही में अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान वह पिंक कलर के सूट में सिंपल मेकअप लुक में बेहद खूबसूरत लगीं। देखें तस्वीरें।;

Update: 2025-01-06 12:02 GMT
Radhika Merchant ethnic look in pink lahariya suit, visits Shrinathji temple, Photos
राधिका मर्चेंट ने राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन किए।
  • whatsapp icon

Radhika Merchant Pics: वैसे तो बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार हर समय लाइमलाइट में रहता है, लेकिन उनके घर की लेडीज़ सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। नीता अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी, बहू श्लोका और अब छोटी बहू राधिका मर्चेंट तक, अंबानी परिवार की महिलाएं अपने खूबसूरत लुक्स के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। सबसे ज्यादा चर्चा राधिका मर्चेंट की होती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने सादगी भरे लुक से सभी का दिल जीत लिया है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हैं।

सिंपल लुक में गॉर्जियस लगीं राधिका मर्चेंट
हाल ही में राधिका मर्चेंट अपने माता-पिता व परिवार सदस्यों के साथ राजस्थान के श्रीनाथजी के दर्शन के लिए नाथद्वारा पहुंचीं थीं जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। राधिका ने इस दौरान पिंक कलर का लहरिया प्रिंट वाला सूट पहना था। बालों को खुला रखा और बालों को खुला रखकर स्टाइल किया। नो मेकअप वाले सिंपल लुक भी वह बेहद जंच रही थीं। मंदिर समित ने राधिका मर्चेंट को ऑरेंज कलर की शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

ये भी पढ़ें- Video: टर्किश आइसक्रीम के चक्कर में फंसीं अंबानी घराने की बहू राधिका, अनंत भी नहीं रोक पाए हंसी

तस्वीरों में राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट और मां नजर आईं। भगवान के दरबार में राधिका ने शीश झुकाकर नत्मस्तक किया और श्रीनाथजी का आशीर्वाद लिया। चेहरे पर मुस्कान लिए उनका हर अंदाज लोगों को भा गया।

ये भी पढ़ें- Radhika Merchant: नीता अंबानी की बहू बनते ही क्या बोलीं राधिका मर्चेंट? ननद ईशा व जेठानी के लिए कही बड़ी बात!

बता दें,  12 जुलाई 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में मुकेश-नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत ने राधिका मर्चेंट से शादी रचाई थी। इस भव्य शादी में देश से लेकर विदेशों तक कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। 

Similar News