Ratan Tata Death: 'देश का सच्चा बेटा अब नहीं रहा' सुपरस्टार रजनीकांत ने नम आंखों से रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है। थलाइवा रजनीकांत ने भी उन्हें नम आंखो से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर टाटा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की।

Updated On 2024-10-10 16:32:00 IST
सुपस्टार रजनीकांत ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Rajinikanth pays tribute to Ratan Tata: भारत के 'रत्न', देश की मिसाल और सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा के निधन की खबर से हर भारतीय स्तब्ध है। 9 अक्टूर को उन्होंने 86 की उम्र में अंतिम सांस ली। इस दुखद घड़ी में देश की दिग्गज हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है। साउथ सुपरस्टटार रजनीकांत ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। 

रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि
साउथ मेगास्टार रजनीकांत ने 10 अक्टूबर को अपने एक्सट हैंडल पर रतन टाटा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस फोटो में वह टाटा को झुककर नमन करते दिख रहे हैं। रजनीकांत ने बताया कि वह उद्योगपति के साथ बिताए हर पल को अपने साथ संजोकर रखेंगे। रजनीकांत ने अपने पोस्ट में लिखा- "एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को पूरे विश्व स्तर पर पहचान दिलाई।

वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया। वह व्यक्ति जिसने कई पीढ़ियों को लाखों-लाखों नौकरियां प्रदान कीं। वह व्यक्ति जिसे सभी प्यार और सम्मान देते थे। उन्हें मेरा शत-शत नमन। इस महान आत्मा के साथ बिताए हर पल को मैं हमेशा संजो कर रखूंगा... भारत का एक सच्चा बेटा आज हमारे बीच नहीं रहा। रेस्ट इन पीस रतन टाटा सर।"

अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक
बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, अजय देवगन, श्रद्धा कपूर, जूनियर एनटीआर, रणदीप हुड्डा, थलापति विजय समेत तमाम फिल्मी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

Similar News