Logo
राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। 14 सालों से वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं। पर क्या आप राजकुमार राव का असली नाम जानते हैं?

Rajkummar Rao 40th Birthday: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। स्त्री, ट्रैप्ड, क्वीन, शादी में जरूर आना जैसी कई बेहतरीन फिल्मों से वह दर्शकों का दिल जीतते आ रहे हैं। राजकुमार राव 31 अगस्त को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

एक्टर ने फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें पहचान 2013 में रिलीज हुई फिल्म काई पो चे से मिली। आज सिनेमा की दुनिया में राजकुमार राव का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं राजकुमार का असली नाम क्या है? एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें- WATCH: प्रियंका चोपड़ा ने ऋचा चड्ढा-अली फजल की बेटी के लिए भेजे खास Gifts, देखें क्या है तोहफा

Rajkummar Rao
 

पढ़ाई के बाद मुंबई में आजमाई किस्मत
राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। एक्टर ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के एक कॉलेज से की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब राजकुमार राव के परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा तो एक्टर की दो साल की फीस उनके एक टीचर ने भरी थी।। उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग सीखी है।इसके बाद उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई जाने का फैसला किया। मुंबई काम पाने के लिए एक्टर ने ढेरों ऑडिशन दिए।

Rajkummar Rao Pic
 

क्या है राजकुमार राव का असली नाम?
राजकुमार राव को बॉलीवुड में पहला मौका 2010 में मिला था। उन्होंने फिल्म रण में एक न्यूज एंकर का छोटा सा रोल निभाया था। हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपने असली नाम का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनका असली नाम राजकुमार यादव है। एक्टर ने बताया था कि राव एक टाइटल है जो यादव कम्यूनिटी को दिया जाता है इसलिए उन्होंने इसका इस्तेमाल किया था।

Rajkummar Rao Film
 

राजकुमार राव की फिल्में
राजकुमार राव ने अपने 14 साल के करियार में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। डेब्यू फिल्म लव सेक्स और धोखा के बाद उन्हें कई फिल्मों में कास्ट किया गया जहां उन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। इन फिल्मों में- गैंग्स ऑफ वासेपुर 1-2, क्वीन, बरेली की बर्फी, ट्रैप्ड, न्यूटन, अलीगढ़ मिस्टर और मिसेज माही जैसी फिल्में लोगों को बंहद पसंद आई हैं। 

5379487