Ram Ko Laane Wale Aayenge: सिंगर लोकेश गर्ग का नया गाना  'राम को लाने वाले आएंगे' रिलीज, देखें Video

Ram Ko Laane Wale Aayenge song release: सिंगर लोकेश गर्ग और ने अपना नया गाना 'राम को लाने वाले आएंगे' रिलीज किया है। इस सॉन्ग को लोकेश गर्ग ने फिमेल सिंगर मंदाकिनी बोरा के साथ मिलकर गाया है। गाना यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।;

Update:2024-05-05 18:56 IST
Ram Ko Laane Wale Aayenge सॉन्ग रिलीज।Ram Ko Laane Wale Aayenge song
  • whatsapp icon

Ram Ko Laane Wale Aayenge song release: पॉपुलर सिंगर लोकेश गर्ग ने अपना नया गाना 'राम को लाने वाले आएंगे' रिलीज किया है। यह गाना अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पीछे काम करने वाले नेताओं को सम्मान और उनके अथक प्रयासों को समर्पित है। इस गाने को लोकेश गर्ग ने मशहूर फीमेल सिंगर मंदाकिनी बोरा (Manndakini Bora) के साथ मिलकर गाया है। गाने की लॉन्चिंग राजधानी के कंस्टीटूशन क्लब में बड़े ही धूम-धाम से किया गया, जहां देश के कई गणमान्य राजनीतिक , सामाजिक हस्तियां उपस्थित रहे।

अपने  पिछले  हिट गीत, "वी लव यू मोदी जी" (We love you Modi ji Song) की अभूतपूर्व सफलता के बाद, गर्ग की नवीनतम पेशकश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वर्तमान सरकार के प्रति उनके अटूट समर्थन और प्रशंसा का प्रमाण है। "राम को लाने वाले आएंगे" (Ram Ko Laane Wale Aayenge song) के माध्यम से गर्ग सरकार की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हैं और राष्ट्रीय प्रगति और एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं।

देखें Video

Full View

गाना सरकार के अभूतपूर्व  प्रयासों से प्रेरित है: लोकेश गर्ग
इस गाने के लॉन्च के दौरान, लोकेश गर्ग (Singer Lokesh Garg) ने कहा, “गाना सरकार के अभूतपूर्व  प्रयासों से प्रेरित है, खासकर पिछले 10 सालों में भारत देश ने बहुत प्रगति की है चाहे वो दुनिया में देश का मान सम्मान हो, आंतरिक सुरक्षा हो या फिर देशवासियों की आर्थिक मजबूती के लिए चलायी जाने वाली योजनाएं, या सांस्कृतिक विरासत को संजोने का दृढ़ संकल्प।

उन्होंने आगे कहा, ''मेरा यह गाना खासतौर पर भगवान् राम के पवित्र अयोध्या धाम को समर्पित है जिसका हर एक देशवासी पिछली कई पीढ़ियों से इंतजार कर रहा था,पीएम मोदी ने इस सपने को साकार किया है। यह भारत का भक्तिकाल है जहां हमने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जैन में महाकाल मंदिर जैसे देश की सांस्कृतिक विरासतों को एक नया आकर लेते हुए देखा है जिससे न केवल आर्थिक प्रगति हुई है बल्कि हम सबके अंदर सनातन को लेकर एक नई चेतना और उमंग पैदा हुई है। देश अगर सांस्कृतिक रूप से मजबूत है तो उसे विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता है।''

यह भी देखें: राम आएंगे तो, आंगना सजाऊंगी, भये प्रगट कृपाला दीन दयाला; यहां देखें भगवान श्री राम के भजन संग्रह

लोकेश आगे कहते हैं, ''हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री जी ने पिछले 10 सालों में जैसे देश  को आगे बढ़ाया है उसी तरह उनके नेतृत्व में देश आने वाले दिनों में भी और  रफ़्तार से आगे बढ़ें, देश में सब तरफ खुशहाली रहे जो की राम राज्य की परिकल्पना है।''

Similar News