लिटिल प्रिंसेज के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणबीर-आलिया: राहा की क्यूट स्माइल ने जीता लोगों का दिल, सामने आया वीडियो

Raha Kapoor: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में बी-टाउन के सितारों ने जमकर मौज-मस्ती कीं। वहीं सेलेब्स ने इस पार्टी में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ीं। ऐसे में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अपनी बेटी राहा के साथ क्रूज पर पार्टी करने पहुंचे थे। वहीं बीते दिनों इटली से वापस मुंबई लौटे हैं। जिसके बाद कपल को बेटी राहा कपूर के साथ स्पाॅट किया गया। इस बीच राहा की क्यूट स्माइल ने एक बार फिर लोगों का दिल जीता लिया है।
राहा की क्यूट स्माइल ने जीता लोगो का दिल
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हैं। इस बीच उनके गोद में नन्हीं राहा उन्हें किस करती है। तभी यह क्यूट मोमेंट कैमरे में कैप्चर हो जाता है। वहीं दूसरे वीडियो में रणबीर के कार में बैठी राहा पैपराजी को देख कर स्माइल करने लगती हैं। वहीं अपनी लाडली को ऐसे हंसते हुए देख पापा रणबीर भी अपनी खुशी रोक नहीं पाते है। हालांकि, आलिया तुरंत बेटी का चेहरा दूसरी तरफ कर देती हैं। कैमरे की रोशनी से बच्ची को कोई दिक्कत न हो इसलिए रणबीर भी कई बार पैपराजी से कैमरा ऑफ करने की की रिक्वेस्ट करते हैं। राहा ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

अंबानी की क्रूज पार्टी में राहा का जलवा
इससे पहले राहा का जलवा अंबानी फैमिली की क्रूज पार्टी में खूब देखने को मिला था। हाल ही राहा एक क्यूट तस्वीर सामने आई थी। जिसमें वह अपनी मम्मा की गोद में आइसक्रीम खाती नजर आईं। रणबीर और आलिया की की बेटी ने अपनी मासूमियत और क्यूटनेस से लोगों का दिल जीता है।
लोगों ने किया कमेंट
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग रणबीर और आलिया की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'सेल्फ सफिशियंट पेरेंट, बिना नैनी के इन्हें बेटी के साथ घूमते देखकर काफी अच्छा लग रहा है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'राहा ने अपने पिता को गाल पर किस किया, ये कितना क्यूट है।'
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS