Logo
साल 2023 में आई फिल्म एनिमल जबरदस्त हिट हुई थी। हालांकि इसको लेकर अभिनेता रणबीर कपूर को खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं। अब उन्होंने पहली बार इसको लेकर बात की है।

Ranbir Kapoor On Facing Trolling For Animal: साल 2023 में आई रणबीर कपूर की 'एनिमल' साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। हालांकि इतनी सफलता के बावजूद फिल्म को महिला विरोधी और हिंसा को बढ़ावा देने वाला बताया गया। इन सब के बीच लीड एक्टर रणबीर कपूर को भी बड़ी आलोचनाएं झेलनी पड़ीं।

आलोचनाओं पर पहली बार बोले रणबीर कपूर
कई लोगों ने फिल्म निंदा की तो कई ने अभिनेता को इस तरह का रोल करने को लेकर ट्रोल किया। इसको लेकर वह विवादों में रहे और उन्हेंने ट्रोल किया गया। अब रणबीर कपूर ने पहली बार एनिमल पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर बात की है। रणबीर कपूर ने एंटरप्रेन्योर निखिल कामत के पॉडकास्ट पीपल बाय WTF में एनिमल को लेकर उनकी आलोचना होने पर कहा- "फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कहर बरपा दिया। खैर, सोशल मीडिया पर लोग बात करने के लिए कुछ न कुछ टॉपिक छोजते रहते हैं।

Animal Movie
 

उन्होंने इसे महिला विरोधी बता दिया। वे भूल गए कि इसे बनाने के पीछे लोगों की कितनी मेहनत लगी होगी। उसी डायरेक्टर ने कबीर सिंह भी बनाई थी और इसे भी यही सब झेलना पड़ा था। क्योंकि फिल्म को इस तरह का टैग पहले से ही मिल जाता है इसलिए लोगों के मन में ऐसे विचार बन जाते हैं।"

'जिन्हें पसंद नही आई उनसे माफी मांगी'
उन्होंने कहा- "यहां तक कि मुझे कई लोगों ने कहा कि आपको यह फिल्म नहीं करनी चाहिए थी। आपको इस टाइप की फिल्म में देखकर मुझे निराशा हुई। ऐसे में जिन लोगों को मेरी पिल्म पसंद नहीं आई उनसे सिर्फ सॉरी बोलकर चुपचाप निकल जाता हूं और कहता हूं कि अगली बार बेहतर करने की कोशिश करूंगा। ऐसा नहीं है कि मैं उनकी बातों से सहमत हो गया। मैं बस जीवन के उस फेज़ में आ गया हूं कि अब किसी से बहस करना अच्छा नहीं लगता। अगर किसी को मेरा काम पसंद नहीं आता तो मैं खेद प्रकट करके निकल लेता हूं।"

5379487