Ranveer Singh Ad with Jonny Sins: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अनोखे फैशन के अलावा बोल्ड अवतार के लिए भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में, एक्टर का एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसकी खास वजह है वो एक्टर जिसकी लोगों ने हिंदी स्क्रीन पर शायद कभी उम्मीद नहीं की होगी।

रणवीर सिंह के साथ नजर आए जॉनी सिन्स
दरअसल रणवीर सिंह ने एक ऐड शूट किया है जिमसें फेमस पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स (Porn actor Jonny Sins) साथ नजर आ रहे हैं। इस ऐड को एक सीरियल की तरह बनाया गया है, जिसमें पोर्न एक्टर जॉनी किसी हिंदी टीवी सीरियल के किरदार में दिख रहे हैं। जैसे ही लोगों ने जॉनी सिन्स का ये रूप स्क्रीन पर देखा, तो लोगों की हंसी नहीं रुक पाई। विज्ञापन जारी होते ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तो वहीं लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

रणवीर ने शेयर किया ऐड का वीडियो
दरअसल ये विज्ञापन सेक्स से जुड़ी समस्याओं के लिए बनी एक दवाई के लिए फिल्माया गया है। ऐड में रणवीर सिंह कुर्ता पायजामा पहने दिख रहे हैं, तो वहीं जॉनी सिन्स भी इंडियन अवतार में कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। इस विज्ञापन को किसी हिंदी सीरियल में दिखाई देने वाले ड्रमैटिक सीन की तरह शूट किया गया है।

कहानी में रणवीर सिंह की भाभी अपने पति जॉनी सिन्स के बारे में अपनी बेडरूम लाइफ की मुश्किलें बताती हुई नजर आ रही हैं। ये ऐड एक सेक्सुअल हेल्थ एंड वेलनेस ब्रैंड को प्रमोट करने के लिए बनाया गया है। अभिनेता रणवीर सिंह ने खुद इस विज्ञापन के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तो वहीं लोगों की भी खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सेलेब्स और फैंस ने दिया रिएक्शन
रणवीर सिंह और जॉनी सिन्स के इस ऐड वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक, लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। एक्टर अर्जुन कपूर ने कमेंट किया- बाबा (रणवीर) आप बोल्ड और खूबसूरत हो, इस ऐड के लिए, तो वहीं 12वीं फेल एक्टर विक्रांत मेसी हंस हंस कर लोटपोट हो गए। रणवीर के पोस्ट पर नील नितिन मुकेश, मिनी माथुर, आशीष चंचलानी, करण कुंद्रा समेत कई सेलेब्स ने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। 

instagram

तो वहीं विज्ञापन के बाद से ही रणवीर सिंह और जॉनी सिन्स एक्स पर जमकर ट्रेंड हो रहे हैं। कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए तो वहीं कई ने इसे बेशर्मी बताते हुए जमकर ट्रोल किया।