Logo
Kubera Teaser Release: रश्मिका मंदाना और धनुष स्टारर फिल्म 'कुबेर' का पहला टीजर शुक्रवार को रिलीज हुआ। वीडियो में एक्ट्रेस का जबरदस्त लुक देखने को मिल रहा है।

Kubera Teaser Release: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। बीते साल रणबीर कपूर के साथ आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' की सफलता के बाद एक्ट्रेस काफी डिमांड में हैं। उनके हाथ बॉलीवुड के एक और बड़ी फिल्म हाथ लगी है। वह सलमान खान के साथ अगली फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगी। इससे पहले उनकी एक और फिल्म सुर्खियों में है।

कुबेर का पहला टीजर रिलीज 
रश्मिका और धनुष स्टारर फिल्म 'कुबेर' को लेकर काफी बज़ है। अब इस फिल्म का पहला लुक सामने आ गया है। शुक्रवार को मेकर्स और रश्मिका ने फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया है। 5 जुलाई को रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर किया जिसमें वह एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।

'कुबेर' का ये टीजर वीडियो 48 सेकेंड का है जिसमें काफी सस्पेंस बना हुआ है। वीडियो में रश्मिका आधी रात में एक जंगल जैसी गुमनाम जगह पर जाती हैं, अपने आसपास देखती हैं और फिर जमीन खोदना शुरू करती हैं। जमीन से एक सूटकेस निकालती हैं जिसमें ढेर सारे पैसे भरे होते हैं। उसे देख वह खुशी हो जाती हैं और भगवान को हाथ जोड़ते हुए धन्यवाद देती हैं। इस पूरे सीन से फिल्म को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है।

पैन इंडिया फिल्म है 'कुबेर'
फिल्म 'कुबेर' में रश्मिका मंदान और धनुष के अलावा नागार्जुन अक्किनेनी भी नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन कमान शेखर कम्मुला ने किया है। ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी जो हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। फिलहाल अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहं आई है।

jindal steel hbm ad
5379487