Rashmika Mandanna: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हमेशा अपने स्टाइल से सभी को दीवाना बना देती हैं। इसी बीच जब वह अपनी आने वाली फिल्म "सिकंदर" के ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई लौटीं, तो उनका स्पोर्टी लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा था। उन्होंने इस बार जींस, टॉप या ड्रेसे पहनने की जगह सिंपल ट्रेंडी लुक अपनाने का मन बनाया था। हालांकि ये लुक हर लड़की के लिए एक परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन बन सकता है। आइए, एक नजर डालते हैं उनके इस स्पोर्टी लुक पर...
गोल्डन ईयररिंग्स और स्मार्टवॉच पहनी हुई थी
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने स्पोर्टी लुक को बहुत ही सिंपल रखा था। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक स्मार्टवॉच पहनी, जो न सिर्फ फैशनेबल थी बल्कि उनके हाथ में सुंदर भी लग रही थी। इसके अलावा कानों में छोटे से इयरसिंग्स भी पहन हुए थे। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। वहीं उनका हेयरस्टाइल न सिर्फ ट्रेंडी था, बल्कि गर्मी के मौसम के लिए सही था।
इसे भी पढ़े : Sikandar Trailer: अब इंतजार हुआ खत्म..., इस दिन आ रहा है सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर
नेचुरल ब्यूटी में नजर आईं रश्मिका
रश्मिका ने इन कपड़ों के साथ नो-मेकअप लुक अपनाया था। उनका "नो-मेकअप लुक" उन्हें नेचुरल ग्लो दे रहा था। जिससे उनकी खूबसूरती और भी निखरकर सामने आ रही थी। हालांकि, उनकी मुस्कुराहट ने चार-चांद लगा दिए थे। उनकी मुस्कान ने इस लुक को और भी परफेक्ट बना दिया था।वैसे भी जब बात ट्रैवलिंग की हो, तो कम्फर्ट सबसे जरूरी होता है और रश्मिका ने इस बात का खास ख्याल रखा है।
रश्मिका मंदाना का यह स्पोर्टी लुक इस बात को बताता है कि, स्टाइलिश दिखने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती। बस सही एक्सेसरीज, सिंपल हेयरस्टाइल और कम्फर्टेबल फुटवियर के साथ भी एक परफेक्ट स्टाइल किया जा सकता है। अगर आप भी इस समर सीजन में कूल और कम्फर्टेबल रहना चाहती हैं, तो रश्मिका का यह लुक ट्राईं कर सकती हैं।