Remo D'Souza Post Viral: बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल समेत पांच अन्य लोगों पर कुछ दिन पहले एक डांस ग्रुप को धोखा देने का आरोप लगा था। ऐसे में अब हाल ही में रेमो ने एक पोस्ट के जरिए इन खबरों को खारिज कर दिया है। साथ ही ये भी कहा है कि लोग अफवाहें फैला रहे हैं। 

रेमो ने पोस्ट शेयर कर बताई सच्चाई
दरअसल, हाल ही में रेमो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से हम लोगों को जानकारी मिली है कि हम लोगों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज हुई है और बोला जा रहा है कि हम लोगों ने एक डांस ग्रुप के साथ धोखाधड़ी की है। लेकिन मुझे बोलते हुए अफसोस हो रहा है कि इस तरह की खबरे को क्यों फैलाई जा रही है। हम सभी लोगों से ये गुजारिश करना चाहते हैं कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है और ये सारी खबरें झूठी हैं और लोग हमें लेकर अफवाह फैला रहे हैं। 

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हम अपना केस वक्त पर छोड़ रहे हैं और जो भी मदद लगेगी हम लोग अथॉरिटी से मिलकर बात करेंगे। साथ ही रेमो ने फैंस से बोला कि मैं अपने परिवार, दोस्तों और फैन्स के सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करता हूं और वो लोग जिस तरह से हम पर प्यार लुटाते हैं, हमारे लिए वो बेहद मायने रखता है। 

क्या है पूरा मामला 
आपको बता दें, एक 26 साल के डांसर ने रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल समेत पांच अन्य लोगों पर आरोप लगाया था। पीड़ित डांसर ने 16 अक्टूबर को मुंबई के मीरा रोड पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने रेमो डिसूजा और अन्य 6 लोगों के खिलाफ धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) और भारतीय न्याय संहिता के तहत ये मामला दर्ज किया गया था।  FIR के मुताबिक डांसर और उसके ग्रुप के साथ साल 2018 से जुलाई 2024 के बीच चीट किया गया था। हालांकि, इस ग्रुप ने टीवी के एक शो में परफॉर्म कर जीत हासिल की थी।