Logo
Rishi Kapoor Birth Anniversary: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की 72वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी रिद्धिमा ने एक स्पेशल नोट लिखा है। इसका राहा कपूर से खास कनेक्शन है।

Rishi Kapoor Birth Anniversary: बॉलीवुड मशहूर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की 4 अगस्त को 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। चार साल पहले साल 2020 में ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़कर चले गए। आज भी उनकी याद उनके हर फैन के दिलों में बसती है।

कपूर परिवार भी उनकी यादें हमेशा दिलों में संजोय रखता है। वहीं ऋषि कपूर की 72वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने पापा के नाम एक खास बर्थडे नोट लिखा है।

रिद्धिमा ने लिखा बर्थडे नोट
रिद्धिमा ने अपने पापा को विश करते हुए कहा है कि रणबीर-आलिया की बेटी राहा कपूर बिल्कुल उनकी ही तरह दिखती हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी फोटो शेयर की है जिसमें ऋषि कपूर, रिद्धिमी की बेटी समायरा को गोद में लेकर बैठे हैं और केक काटते हुए सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- हार्दिक से अलग होने के बाद बेटे संग भारत लौटीं नताशा: पिता के घर से अगस्त्य की ये तस्वीरें देख फैंस शॉक्ड!

Riddhima Kapoor Sahani
Riddhima Kapoor Sahani

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- "हैप्पी बर्थडे पापा, काश आप यहां हमारे साथ होते और अपनी दोनों नातिन और पोती के साथ ये खास दिन सेलिब्रेट करते। आपकी बंदरी सैम (समायरा) बड़ी हो गई है और बेबी राहा बहुत क्यूट है बिल्कुल आपका छोटा रूप है। पापा मैं आपके साथ बिताई सारी यादों को हमेशा सेलिब्रेट करती हूं... हम आपको बहुत मिस करते हैं... और आपके लिए हमारा प्यार हर गुजरते दिन के साथ और भी गहरा होता जा रहा है।"

Neetu Kapoor Instagram Story
Neetu Kapoor Instagram Story

अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी अपने दिवंगत पति को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर की हैं जिसमें उनके परिवार के सदस्यों ने बर्थडे विशेज भेजी हैं। रिद्धिमा के हसबैंड भरत साहनी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर कर ऋषि कपूर को बर्थडे विश किया है। तो वहीं कपूर परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अभिनेता को याद कर ट्रिब्यूट दिया।

ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा में दिया अहम योगदान
ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी हैं। लैला मजनू, कर्ज, अमर अकबर एंथनी, हम किसी से कम नहीं और नगीना जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में देकर ऋषि कपूर ने 70 के दशक से लेकर हिंदी सिनेमा में  4 दशकों तक राज किया। साल 2020 में उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म शर्मा जी नमकीन साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को वह पूरा नहीं कर पाए थे और अधूरी फिल्म के दौरान ही वह चल बसे ते, जिसके चलते उनका आधा रोल फिल्म में परेश रावल ने निभाया था। 

5379487