Khatron Ke Khiladi 14 Promo out: स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहा है। पिछले कुछ समय से 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' को लेकर बज बना हुआ है। इसबार शो में जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ, आसिम रियाज, शालीन भनोट, सुमोना चक्रवर्ती, शिल्पा शिंदे समेत कई नामचीन हस्तियां पार्टिसिपेट करते दिखने वाले हैं। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के इस फेमस शो में सेलेब्स खतरनाक स्टंट और एक्टिविटीज करते नजर आएंगे।

शो का नया प्रोमो रिलीज
इसी बीच खतरों के खिलाड़ी 14 का लेटेस्ट प्रोमो भी रिलीज हो गया है। कलर्स टीवी द्वारा जारी किए गए प्रोमो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी को हेलीकॉप्टर से लटककर स्टंट करते देखा जा सकता है। शो की शूटिंग रोमानिया शहर में हुई है। प्रोमो में शिल्पा शिंदे, निमृत अहलूवालिया, अभिषेक कुमार समेत पार्टिसिपेंट्स को देखा जा सकता है जो खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। 

रोहित प्रोमो में कहते हैं कि यूरोप पहुंचते ही खिलाड़ी हॉलीडे मूड में आ गए हैं। अब उनकी पसंदीदा जगह को उनके सबसे बुरे सपने में बदलने का समय आ गया है। इसके बाद सुमोना चक्रवर्ती हवा में एक खतरनाक स्टंट करती दिखती हैं। अन् प्रोमो में शालीन भनोट हैलीपेड में फेमस फ्लैग स्ंटट करते नजर आ रहे हैं।

तो वहीं कृष्णा श्रॉफ शुरुआत में अपने पिता जैकी से वीडियो कॉल पर बात करती हैं। जिसके बाद उनका भी सांपों और कीड़े-मकोड़ों से जुड़ा एक स्टंट होता दिखता है। कुलमिलाकर खतरों के खिलाड़ा 14 इस बार खतरनाक स्टंट्स का डोज लेकर आने वाला है।

ये शो टीवी पर किस दिन से शुरू होगा फिलहाल अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। जल्द ही खतरों के खिलाड़ी टेलीकास्ट की डेट रिवील की जाएगी।