Saif Ali Khan attack: सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी का बांग्लादेश से कनेक्शन, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा

saif ali khan attacker is bangladeshi claims Mumbai police
X
सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी का बांग्लादेशी से कनेक्शन।
Saif Ali Khan attack: मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को संदेह है कि गिरफ्तार शख्स बांग्लादेश का है।

Saif Ali Khan attack: मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को ठाने से गिरफ्तार किया। अब, पूछताछ में बड़ा खुलासा करते हुए मुंबई पुलिस ने दावा किया है गिरफ्तार शख्स के पास भारतीय होने का कोई सबूत या दस्तावेज नहीं है। संदेह है कि वह बांग्लादेश का निवासी है।

आरोपी के पास भारतीय दस्तावेज नहीं है
मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन 9, दीक्षित गेडाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "प्रारंभिक सबूतों के आधार पर आरोपी बांग्लादेशी नागरिक प्रतीत होता है। उसके पास भारतीय दस्तावेज नहीं हैं और वह भारत में अवैध रूप से दाखिल हुआ था। यहां आने के बाद उसने अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया।"

पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद (30 वर्षीय) ने मुंबई में एक रेस्तरां में हाउसकीपिंग का काम करता है। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था और कुछ समय बाद शहर के आसपास के इलाकों में रहने लगा। 15 दिन पहले वह दोबारा मुंबई लौटा।

घर में घुसकर सैफ पर किया था हमला
गुरुवार (16 जनवरी) को करीब रात 2:00 बजे मोहम्मद शरीफुल ने सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से घुसा था। लेकिन सैफ के घर में काम करने वाली बाई ने उसे देखने के बाद शोर मचा दिया। इस दौरान आरोपी ने सैफ अली खान पर कई बार चाकू से हमला किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से कैंची और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं।

सैफ अली खान को गंभीर चोटें आईं, जिनमें उनके थोरासिक स्पाइन पर गहरे घाव शामिल हैं। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, और वह आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट हो गए हैं।

बचने के लिए नाम बदल रहा था आरोपी
पुलिस ने जांच में पाया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर रहा था। उसने अपना नाम- विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास रखा था। आरोपी वर्तमान में खार पुलिस स्टेशन में हिरासत में है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story