Logo
न्यूली वेड कपल अरबाज़ खान और शूरा की शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज़ इंस्टाग्राप पर वायरल हो रही हैं। शादी की पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें भाईजान सलमान खान भी खुद को स्टेज पर थिरकने से रोक नहीं पाए।

Salman Khan dance in Arbaaz-Sshura Khan wedding: बॉलीवुड ऐक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) ने दूसरी शादी कर ली है। 24 दिसंबर 2023 को अरबाज़ ने बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (Shhura khan) के साथ मुंबई में एक इंटिमेट फंक्शन में निकाह किया। इस निकाह की तैयारियां अरबाज़ की बहन अर्पिता खान के मुंबई स्थित घर पर हुई जिसमें खान परिवार के सदस्य जश्न मनाते दिखे। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की फोटोज़ और वीडियोज़ तेज़ी से वायरल हो रहे हैं जिसमें अरबाज़ खान अपने परिवार के साथ शादी समारोह को एंजॉय करते दिख रहे हैं।

पार्टी में सलमान खान ने लूटी महफिल
सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष के घर पर अरबाज़ और शूरा के निकाह की पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में सलमान खान महफिल लूटते दिखे। दरअसल, सोशल मीडिया पर अरबाज़ की शादी की पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं जिसमें सलमान खान अपने भाई और नई भाभी शूरा खान के साथ डांस करते दिख रहे हैं। पार्टी में अरबाज़ के बेटे अरहान भी अपने पापा अरबाज़ और सलमान के साथ नाचते दिख रहे हैं। सलमान पार्टी में अपने सुपर हिट गाने 'तेरे मस्त-मस्त दो नैन' और 'दिल दियां गल्लां' पर जमकर थिरकते नज़र आ रहे हैं।

पार्टी में अरहान को भी अपने चाच सलमान के साथ डांस करते देखा जा सकता है। वीडियो में नज़र आ रहे सलमान खान फुल मस्ती के मूड में पार्टी को एंजॉय कर रहे हैं। पार्टी के वीडियोज़ बॉलीवुड पैपराज़ी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। तो वहीं सलमान के डांस का वीडियो सामने आने बाद फैंस भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए।

फैंस की प्रतिक्रियाएं आईं सामने
अरबाज़ खान की नई-नवेली दुल्हन बनीं शूरा खान भी भाईजान सलमान के गाने पर थिरकती हुई दिख रही हैं। इस पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद से ही फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया, "सलमान खान सलवार कमीज़ में बहुत हैंडसम लग रहे हैं", तो वहीं अन्य यूज़र्स ने न्यूली वेड्स कपल को बधाईयां दीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nir_haan (@nir_haan)

ऐसी रही अरबाज़ की लव लाइफ
बता दें, अरबाज़ खान ने पहली शादी मलाइका अरोड़ा से 1998 में की थी। 19 समय तक चली शादी के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और साल 2017 में मलाइका-अरबाज़ ने तलाक ले लिया। मलाइका से तलाक के बाद अरबाज़ का नाम मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ जुड़ा। अरबाज़ और जॉर्जिया का रिश्ता ज़्यादा समय तक नहीं टिक सका और दोनों ने कोविड के दौरान अपना रिश्ता खत्म कर लिया। इसके बाद अरबाज़ ने शूरा को डेट किया। दोनों की लव स्टोरी एक फिल्म के सेट पर शुरु हुई थी।

5379487