Logo
Salman Khan: जब बात स्वैग की आती है तो ‘भाईजान’ हमेशा आगे रहते हैं। हाल ही में सलमान खान को नीली शर्ट और कैजुअल पैंट में देखा गया, इसे अलावा राम जन्मभूमि वाली घड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Salman Khan: जब बात स्टाइल और स्वैग की आती है तो बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान हमेशा आगे रहते हैं। हाल ही में सलमान खान को नीली शर्ट और कैजुअल पैंट में देखा गया, उनका यह लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। उनके चलने का अंदाज, बेफिक्र स्वैग और चार्म, फैंस के दिलों को जीत रहा है। इस लुक को देखकर ऐसा लग रहा है कि, 'भाईजान' अपनी अगली फिल्म 'सिंकदर' की तैयारी में पूरी तरह जुट चुके हैं। फिल्म के चर्चे हर ओर हो रहे हैं और फैंस बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़े: Sikandar Trailer: ईद पर भाईजान के स्वैग से मचेगा जश्न, 'सिकंदर' में डेविल अंदाज में लौटे सलमान खान

सलमान खान के इस लुक में क्या खास था 

नीली शर्ट में 'भाईजान' का चार्म हमेशा की तरह बेहतरीन लग रहा है। वहीं कैजुअल पैंट और उनका रफ एंड टफ अंदाज उन्हें और भी स्टाइलिश बना रहा है। इसके अलावा उनके चलने का शानदार तरीका लोगों के दिलों को छू गया है। इसलिए फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके लुक की जमकर तारीफ की है। उनके लुक में राम जन्मभूमि वाली घड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस लुक को देखकर लग रहा है कि, फिल्म "सिंकदर" को लेकर भाईजान पूरी तरह तैयार हैं!

इसे भी पढ़े: 'जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही है': सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फिल्म 'सिंकदर' की खास बातें 

यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगी, इस फिल्म में सलमान खान एक दमदार अवतार में नजर आएंगे। साथ ही जबरदस्त स्टंट और स्टाइलिश लुक के साथ भाईजान एक बार फिर से छा जाएंगे। इसके अलावा उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। बता दें, 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसे देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब सभी को ज्यादा दिन का इंतजार नहीं करना होगा, महज 3 दिन बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में आ जाएगी। 

सलमान के लिए फैंस की दीवानगी 

सलमान खान का कोई भी नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। नीली शर्ट और कैजुअल पैंट में उनके स्टाइलिश अवतार ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। भाईजान का स्टाइल और स्वैग हमेशा टॉप पर रहता है! सलमान खान हमेशा अपने लुक, स्टाइल और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका नीली शर्ट और कैजुअल पैंट वाला लुक फैंस के बीच ट्रेंड कर रहा है, और उनकी फिल्म 'सिंकदर' को लेकर एक्साइटमेंट चरम पर है। 'भाईजान' अपने स्वैग और दमदार अंदाज से एक बार फिर बॉलीवुड पर राज करने के लिए तैयार हैं। अब बस फैंस को फिल्म की रिलीज होने का इंतजार है। 

5379487