Logo
Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा की मिसेज ने जबरदस्त सफलता हासिल की, जिससे एक्ट्रेस की पुरानी फिल्मों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए जानते हैं सान्या के करियर की टॉप फिल्मों के बारे में।

Sanya Malhotra: हाल ही में आई सान्या मल्होत्रा की फिल्म मिसेज जबरदस्त ट्रेंड में बनी हुई है। फिल्म की कहानी और सान्या मल्होत्रा की एक्टिंग ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि अब वे एक्ट्रेस की पुरानी फिल्में ढूंढ रहे हैं। मिसेज की सफलता से नेटफ्लिक्स पर सान्या की साल 2021 की एक फिल्म जबरदस्त ट्रेंड कर रही है, जिसे देख मेकर्स भी हैरान हैं।

नेटफ्लिक्स पर 'टॉप 10 मूवीज इन इंडिया टुडे' में एक्ट्रेस की 2018 में आई पगलैट पांचवें और 2021 की मीनाक्षी सुंदरेश्वर चौथे स्थान पर हैं। इसे देख मिसेज की डायरेक्टर आरती कादव काफी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सान्या की सफलता को लोगों के साथ साझा किया।

ये भी पढ़ें- Friday OTT Release: इस शुक्रवार OTT पर आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, देखें धमाकेदार फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट

बता दें कि मिसेज की सफलता के बाद सान्या की पुरानी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा है। आइए जानते हैं सान्या मल्होत्रा के करियर की टॉप फिल्मों के बारे में।

1. Mrs.
साल 2023 में आई सान्या मल्होत्रा की इस फिल्म ने फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बनाया हुआ है। इस फिल्म में सान्या के साथ निशांत दहिया नजर आए थे। इस फिल्म को आप जी-5 पर देख सकते हैं।

2. Pagglait
साल 2021 में आई यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

3. Kathal
इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा लेडी पुलिस के शानदार किरदार में नजर आईं। यह फिल्म एक कॉमेडी-एक्शन फिल्म है जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

4. Meenakshi Sundareshwar
साल  2021 में आई ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भारत की टॉप 10 फिल्मो में चौथे नंबर पर है। इस फिल्म की कहानी और सान्या की एक्टिंग आपको दिवाना बना देगी।

5. Love Hostel
साल 2022 में आई यह फिल्म रोमांस से भरपूर है। इसमें सान्या मल्होत्रा के साथ विक्रांत मैसी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म जी-5 पर मौजूद है।

6. HIT: The First Case
यह फिल्म साल 2022 में आई थी जिसमें सान्या ने राजकुमार राव और अखिल अय्यर के साथ काम किया। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

7. Pataakha
साल 2018 में आई यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर भारत की टॉप 10 फिल्मों में पांचवें नंबर पर है। इस फिल्म में दो बहनों की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर है।

5379487