51 साल के फरहान अख्तर बनेंगे पिता?: शबाना आजमी ने बताई शिबानी दांडेकर की प्रेग्नेंसी की सच्चाई

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar: क्या सच में माता-पिता बनने वाले हैं फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर? फरहान अख्तर की दूसरी पत्नी शिबानी की प्रेग्नेंसी की रूमर्स पर शबाना आजमी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।;

Update:2025-01-09 14:48 IST
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 2022 में शादी रचाई थी।Shabana Azmi Dismisses Pregnancy Rumours of Shibani Dandekar Farhan Akhtar
  • whatsapp icon

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar Pregnancy: अभिनेता फरहान अख्तर ने तीन साल पहले वीजे-एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर से दूसरी शादी रचाई थी। वहीं गुरुवार को कपल की प्रेग्नेंसी की खबरों चारों तरफ छाई हुई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिबानी दांडेकर की शादी के तीन साल बाद प्रेग्नेंसी की खबरें हैं। लेकिन इन अफवाहों पर अब फानली ब्रेक लग गया है और सच्चाई का खुलासा हो गया है। फरहान अख्तर की सौतेली मां यानी अभिनेत्री शबाना आजमी ने शिबानी की प्रेग्नेंसी की खबरों पर पहली बार रिएक्ट किया है।

क्या बोलीं शबाना आजमी?
खबरें हैं कि 51 साल के फरहान अख्तर और 44 साल की शिबानी दांडेकर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन हालांकि शबाना आजमी ने इन खबरों को रूमर्स बताया है कहा है कि ये सच नहीं है। ईटाइम्स के अनुसार, शबाना आजमी ने कहा- "इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।" यानी ये केवल अफवाहे हैं और फिलहाल कपल अपने पहला बच्चा एक्सपेक्ट नहीं कर रहे हैं। फिलहाल कपल की ओर से इसपर कोई बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- Divorce Rumours: पति युजवेंद्र चहल संग तलाक की अफवाहों पर पहली बार बोलीं धनश्री वर्मा, ट्रोलर्स की कर दी बोलती बंद

बता दें, 9 जनवरी 2025 को फरहान अख्तर अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान गुरुवार सुबह से ही ऐसी खबरें फैली थीं कि उनकी दूसरी पत्नी शिबानी दांडेकर प्रेग्नेंट हैं और फरहान जल्द पिता बनने वाले हैं। हालांकि अब शबाना के आधिकारिक बयान से साफ हो गया है कि कपल अभी पैरेंटहुड में नहीं जा रहे हैं।

फरहान अख्तर ने शिबानी से की दूसरी शादी
आपको बता दें, फरहान और शिबानी ने लगभग 5 साल डेटिंग के बाद साल 2022 की फरवरी में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की थी। फरहान की ये दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2000 में उन्होंने अधुना भबानी से शादी रचाई थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं- शाक्या और अकीरा। साल 2017 में फरहान और अधुना का तलाक हो गया था। 

Similar News