VIDEO: शाहिद कपूर ने भरी महफिल में स्टेज पर कर डाला विजय देवरकोंडा को KISS, इस चीज़ के कायल हुए एक्टर

Shahid Kapoor, Vijay Deverakonda
X
विजय देवरकोंडा और शाहिद कपूर अमेजन प्राइम वीडियो 2024 टाइटल अनाउंसमेंट इवेंट में पहुंचे थे।
हाल ही में 'अर्जुन रेड्डी' फेम विजय देवरकोंडा और 'कबीर सिंह' के एक्टर शाहिद कपूर को पहली बार एकसाथ स्टेज शेयर करते हुए देखा गया है। उनका एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है जिसमें दोनों स्टार्स का कूल बॉन्ड नजर आ रहा है।

Shahid Kapoor And Vijay Deverakonda: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की 2017 में आई साउथ फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' दर्शकों को खूब पंसद आई थी। जिसके बाद बॉलीवुड में भी 'कबीर सिंह' नाम से इस फिल्म का हिंदी सीकव्ल बना। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। दोनों ही फिल्म में लीड एक्टर्स की परफॉर्मेंस काफी पसंद की गई थी और दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट हुई थीं। वहीं हाल ही में विजय देवरकोंडा और शाहिद कपूर को पहली बार स्टेज शेयर करते हुए देखा गया।

प्राइम वीडियो के इवेंट में पहुंचे शाहिद-विजय
दरअसल बीते दिन अमेजन प्राइम वीडियो 2024 टाइटल अनाउंसमेंट इवेंट का आयोजन हुआ था जिसमें शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विजय देवरकोंडा, ऋषभ शेट्टी समेत कई सितारे पहुंचे थे। इस दौरान शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा ने काफी लाइमलाइट लूटी। दोनों स्टार्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ब्रोमैंस का बॉन्ड शेयर करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शाहिद कपूर साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को गाल पर किस करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक्टर ने अर्जुन रेड्डी स्टार विजय का शुक्रिया भी अदा किया है।

शाहिद-विजय का वीडियो वायरल
ऑनलाइन वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहिद कपूर स्टेज पर विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहिद विजय के कंधे पर हाथ रखते हुए कहते दिख रहे हैं, "मुझे इसे बहुत सारा प्यार देना है। ना अर्जुन रेड्डी बनी होती... ना कबीर सिंह पैदा होता। थैंक्यू, विजय! र इसके बाद वह विजय के गाल पर किस कर देते हैं। अब वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस को भी दोनों का ब्रोमैंस बेहद पसंद आ रहा है। फैंस ने दोनों को किसी फिल्म में एकसाथ कास्ट करने की डिमांड भी कर डाली।

विजय और शाहिद का वर्क फ्रंट
इस इवेंट में शाहिद कपूर ने विजय की अपकमिंग फिल्म 'फैमिली स्टार' को लॉन्च किया था। इस फिल्म में विजय के साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी नजर आएंगी। 'फैमिली स्टार' सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर भी स्ट्रीम होगी। वहीं शाहिद कपूर ने भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'अश्वत्थामा' का एलान किया है। इस फिल्म में वह गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story