Hurun List 2024: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बादशाहत एक बार फिर बरकरार है। दुनियाभर में जबरदस्त नाम कमाने के बाद अभिनेता ने एक और नया मुकाम हासिल कर लिया है। दरअसल शाहरुख खान का नाम भरत के बसे अमीर रईसों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

शाहरुख खान की नेट वर्थ
हाल ही में भारत के सबसे रईसों की लिस्ट यानी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी की गई है जिसमें शाहरुख खान ने जगह बना ली है जिसके बाद वह भारत के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शाहरुख की संपत्ति 7300 करोड़ रुपए बताई गई है। वहीं फोर्ब्स 2023 की रिपोर्ट में किंग खान की नेटवर्थ 6300 करोड़ आंकी गई है। इस हिसाब से पिछले एक साल में शाहरुख खान की संपति में कुल 1000 करोड़ का उछाल आया है।

ये भी पढ़ें: Salman Khan Bodyguard: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने खरीदी 1.4 करोड़ की लग्जरी Car, सैलेरी जानकर रह जाएंगे दंग!

कई सेलेब्स को पछाड़ा
सूची के अनुसार, शाहरुख खान ने जूही चावला और परिवार (₹4,600 करोड़), ऋतिक रोशन (₹2,000 करोड़), अमिताभ बच्चन और परिवार (₹1,600 करोड़) और करण जौहर (₹1,400 करोड़) को पछाड़ दिया है। शाहरुख खान ने इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में अपनी बड़ी हिस्सेदारी के चलते जगह बनाई है।

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने Ex के साथ रिश्ता रखने वालों का उड़ाया मजाक: ऋतिक रोशन से ब्रेकअप के बाद कैसी है एक्ट्रेस की सोच, जानें

बता दें, शाहरुख खान की साल 2023 रिलीज फिल्म पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। इसके अलावा आईपीएल 2024 में शाहरुख की कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रॉफी उठाई थी। वहीं हाल ही में अभिनेता के बच्चों ने कई रियल एस्टेट में निवेश भी किया है, जिससे जाहिर है उनकी नेट वर्थ में कई करोड़ आंकड़े जुड़े हैं।