Nayanthara: शाहरुख खान की को-स्टार का X अकाउंट हैक, नयनतारा ने जानकारी देते हुए की खास अपील

Nayanthara: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं साउथ एक्ट्रेस नयनतारा का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है।;

Update: 2024-09-14 06:13 GMT
Nayantharas X account gets hacked, asks fans to ignore strange activity
Nayanthara
  • whatsapp icon

Nayanthara X Account Hacked: साउथ इंडस्ट्री की सक्सेसफुल फीमेल स्टार्स में नयनतारा का नाम जरूर शामिल है। बीते साल वह बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान में नजर आईं थीं जिसमें वह शाहरुख खान के साथ इश्क फरमाती दिखी थीं। अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

नयनतारा ने अकाउंट हैक होने की दी जानकारी
दरअसल एक्ट्रेस नयनतारा साइबर क्राइम की शिकार हो गई हैं। उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही अपने फॉलोअर्स से कुछ खास अपील भी की। बता दें, बीते दिनों बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स के साथ भी इस तरह की शिकायत सामने आई थी। कुछ दिनों पहले गीतकार जावेद अख्तर और एक्टर अर्जुन रामपाल का भी एक्स अकाउंट हैक हुआ जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी थी। 

ये भी पढ़ें- Love & War Release: 'लव एंड वॉर' की नई रिलीज डेट out, आलिया भट्ट संग जमेगी रणबीर-विक्की की जोड़ी

जवान एक्ट्रेस नयनतारा ने शुक्रवार (13 सितंबर) को अपना एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) हैक होने की जानकारी दी। उन्होंने फैंस को उनके अकाउंट पर होने वाली किसी भी अजीब गतिविधि या पोस्ट को लेकर चेताया है और इसे नजरअंदाज को कहा है। एक्ट्रेस ने एक्स पर लिखा, मेरा अकाउंट हैक हो गया है... यहां पोस्ट किए जा रहे किसी भी गैरजरूरी या अजीब ट्वीट पर कृप्या ध्यान न दें।

अभिनेत्री के एक्स पर 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनका एक्स अकाउंट हैक होने पर फैंस ने चिंता जाहिर की है। वहीं कई यूजर्स उन्हें टेक्निकल मदद के लिए सलाह दे रहे हैं।

जवान से किया बॉलीवुड डेब्यू
साल 2023 में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान ने कमाई के जबरदस्त रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। फिल्म कमाई के मामले में 1000 करोड़ क्बल में शआमिल हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जवान ने वर्ल्डवाइड 1160 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ से अधिक कमाए हैं। फिल्म से नयनतारा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनके साथ साउथ स्टार विजय सेतुपति,  प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, संजीता भट्टाचार्य समेत कई कलाकार थे।

Similar News