Logo
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी इन दिनों चर्चा में है। ऐसे में अब शत्रुघ्न सिन्हा ने कपल की शादी के जश्न की कुछ फोटोज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की। साथ ही उन्होंने न्यूली वेड कपल को बधाई दी।

 Anant-Radhika: इन दिनों बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी लगातार सुर्खियों में है। शुक्रवार 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधे। वहीं कपल की शादी बड़े धूम-धाम से हुई। जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, खेल, राजनीतिक जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। हलांकि, इनमें सिन्हा परिवार भी शामिल हुआ, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा खुद शामिल नहीं हो पाए। ऐसे में अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए न्यूली वेड कपल को बधाई दी। इसके साथ ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इस ग्रैंड वेडिंग के लिए तारीफ भी की।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अनंत-राधिका शादी की दी बधाई
दरअसल, आज यानी 15 जुलाई को शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स अकाउंट पर कपल की शादी के जश्न की कुछ फोटोज शेयर की है। साथ ही उन्होंने परिवार को अपनी शुभकामनाएं देते हुए एक लंबा नोट भी लिखा। इसमें उन्होंने लिखा कि "यह महीना सोनाक्षी और जहीर की 'वेडिंग ऑफ द सेंचुरी' के साथ 'इवेंट्स' का महीना रहा। इसके बाद 'द मोस्ट टॉक्ड अबाउट वेडिंग ऑफ द मिलेनियम' अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ यह कुल मिलाकर रिकॉर्ड बनाने वाली और रिकॉर्ड तोड़ने वाली शादी थी। सही मायनों में देश और दुनिया भर से फिल्म, खेल, सामाजिक और राजनीतिक जगत से जुड़े लोग शामिल हुए।

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की तारीफ भी की 
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि ''इस अद्भुत आयोजन का पूरा श्रेय महान महिला नीता अंबानी, उनके पति और हमारे प्रिय मित्र मुकेश अंबानी और उनकी पूरी टीम को जाता है। फिर भी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण मैं वहां नहीं पहुंच सका। लेकिन मेरा 'सर्वश्रेष्ठ' आधा पूनम सिन्हा मेरे बेटे लव सिन्हा, कुश सिन्हा और उनकी पत्नी तरुणा सिन्हा को जाता है। जिन्होंने सभी कार्यक्रमों में भाग लिया और हमेशा की तरह अंबानी परिवार के गर्मजोशी भरे मेहमान नवाजी का आनंद लिया। प्यारी जोड़ी मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई।

5379487