Shatrughan Sinha Discharged: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बताया क्यों हुए थे भर्ती, जानिए हेल्थ अपडेट

Shatrughan Sinha Health Update: सोनाक्षी सिन्हा और उनका परिवार इस वक्त काफी सुर्खियों में है। जहां 23 जून को सोनाक्षी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी की, वहीं दूसरी ओर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा बेटी की शादी के कुछ ही समय बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हो गए थे।
डिस्चार्ज होने के बाद बोले शत्रुघ्न सिन्हा
खबरें थीं कि अभिनेता अपने घर पर सोफे से गिर गए थे जिसकी वजह से उन्हें चोट आई थी और उन्हें सर्जरी के लिए हॉस्पेटल में एडमिट किया गया था। वहीं अब अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह मंगलावर, 2 जुलाई को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए। वहीं सर्जरी की खबरों पर अब शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है। आखिरकार उन्होंने बता दिया है कि वो अस्पताल में एडमिट क्यों हुए थे।
दी हेल्थ अपडेट
शत्रुघ्न सिन्हा ने 'जूम' से बातचीत में अपनी हेल्थ अपडेट दी है और उन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है जिसमें उनकी सर्जरी होने के कयास लगाए जा रहे थे। अभिनेता ने कहा- "मैं सिर्फ सालाना रुटीन फुल-बॉडी चेकअप के लिए अस्पताल में था। मैं उन सभी को ये करने की सलाह दूंगा जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। मैं पिछले तीन महीने से लगातार चुनावी कैंपेन के लिए ट्रैवल कर रहा हूं। फिर इसके तुरंत बाद मेरी बेटी की शादी हुई। मेरे शरीर में अब युवा लोगों की तरह एनर्जी नहीं रही है जो दिन में तीन शिफ्ट करने के बाद रात को पार्टी भी कर ले। मुझे थोड़ा स्लो होने की जरुरत है।"
सर्जरी होने की अफवाहों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- "मैंने खबरों में ये तक पढ़ा कि अस्पताल में मेरी एक छोटी सी सर्जरी हुई थी। सर्जरी को... खामोश! अरे भाई मुझे सर्जरी हुई और खुद को नहीं मालूम?" उन्होंने कहा कि मीडिया में बिना तथ्य के इस तरह की गलत खबरें चलती रहत हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS