Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी की शादी पर इमोशन हुए पिता शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- '44 साल पहले मैंने भी...'

Shatrughan Sinha got emotional
X
सोनाक्षी की शादी पर इमोशन हुए पिता शत्रुघ्न सिन्हा, कहा - '44 साल पहले मैंने भी...'
बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं एक्ट्रेस की शादी पर पापा शत्रुघ्न सिन्हा काफी इमोशनल हो गए। जिस पर उन्होंने बेटी के लिए एक बड़ी बात कही।

Mr & Mrs Iqbal: बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की है। हलांकि, सिविल मैरिज के बाद दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थीं। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स सलमान खान से लेकर हनी सिंह, रेखा, काजोल, रवीना टंडन समेत कई नामी हस्तियों ने जश्न में रौनक बढ़ाई। ऐसे में अब रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं।

दोनों की जोड़ी सलामत रहे
दरअसल, कपल की शादी से पहले कई तरह की खबरें सामने आई थीं। कहा जा रहा था कि सोनाक्षी की फैमिली उनके दूसरे धर्म में शादी करने से खुश नहीं है। लेकिन Times Now संग बातचीत में जब शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि बेटी की शादी के दिन वो कैसा महसूस कर रहे हैं? इस पर एक्टर ने कहा कि ''ये भी कोई पूछने की बात है, हर पिता इस दिन का इंतजार करता है, जब बेटी को उसके पसंदीदा दूल्हे को सौंपा जाता है, तो सौभाग्य की बात होती है और मेरी बेटी जहीर के साथ सबसे ज्यादा खुश दिखती है। उनकी जोड़ी हमेशा सलामत रहे।''

बेटी की शादी को लेकर एक्ट्रेस कही ये बात
इसके साथ ही शत्रुघ्न ने आगे कहा कि ''44 साल पहले मैंने भी अपनी पसंद की एक बहुत ही सक्सेसफुल, बहुत खूबसूरत और बहुत टैलेंटेड लड़की से शादी रचाई थी। अब अपने पसंद के लड़के से शादी करने की बारी सोनाक्षी की थी।''

शादी की रस्मों में रो पड़ीं एक्ट्रेस
हलांकि, इस खास मौके पर सोनाक्षी भी कई बार इमोशनल हुईं। काजोल ने जहीर को गले लगाया तो सोनाक्षी की आंखें भर आईं। वहीं जहीर की बहन ने सोनाक्षी और अपने भाई की नजर उतारी, तो एक्ट्रेस भावुक हो गई। वही एक्ट्रेस ने अपनी रजिस्टर्ड मैरिज के बाद एक पोस्ट में बताया है कि 7 साल पहले 23 जून 2017 को उन्हें और जहीर को एक-दूसरे की आंखों में प्यार दिखा था। साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ''इस शादी में जो चुनौतियां आईं उनमें इस प्यार ने ही गाइड किया और दोनों ने अपने-अपने फैमली का आशीर्वाद लेकर और अपने-अपने भगवान को साक्षी मानकर एक-दूसरे का हाथ थामा है।''

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story