Shraddha Kapoor Pink Saree : साड़ी को देना चाहती हैं मार्डन लुक, श्रद्धा का ये नया अंदाज अपनाएं

Shraddha Kapoor Pink Saree : श्रद्धा कपूर ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में गुलाबी साड़ी पहनी हुई थी। यह साड़ी न केवल बेहद खूबसूरत थी, बल्कि इसमें सादगी और परंपरा का मेल भी झलक रहा था। श्रद्धा ने साड़ी को पहनने का पारंपरिक तरीका अपनाया, लेकिन उन्होंने इसमें अपना स्टाइल भी जोड़ दिया था। इस बार उन्होंने अपने लुक में एक अलग सा ट्विस्ट लाया। उन्होंने साड़ी के साथ एक बोल्ड भूरा बेल्ट पहना, जो उनके लुक को मॉडर्न टच दे रहा था। यह बेल्ट न केवल साड़ी की सुंदरता बढ़ा रहा था, बल्कि उनकी खूबसूरत फिगर को भी उभार रहा था।
स्ट्रैपलेस ब्लाउज पहना हुआ था
साड़ी के साथ जो ब्लाउज उन्होंने पहना था, वह भी उनकी अद्वितीय शैली को दर्शा रहा था। यह स्ट्रैपलेस ब्लाउज सिल्वर कढ़ाई के साथ डिजाइन किया गया था। ब्लाउज में झिलमिलाती सिल्वर कढ़ाई साड़ी की सादगी के साथ एक शानदार संतुलन बना रहा था। यह ब्लाउज पारंपरिक और आधुनिकता का खूबसूरत संगम पेश कर रहा था। श्रद्धा का यह लुक ग्लैमरस होने के साथ-साथ शालीनता का भी प्रतीक था।
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े मंच पर श्रद्धा का यह अंदाज सभी के लिए प्रेरणादायक था। उनका यह लुक उन सभी महिलाओं के लिए एक आदर्श उदाहरण है, जो परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाए रखना चाहती हैं। साड़ी को स्टाइलिश तरीके से पहनने का यह तरीका यह दिखाता है कि भारतीय परिधान को कितने अलग-अलग तरीकों से पहनकर उसका सौंदर्य और बढ़ाया जा सकता है।
इसे भी पढ़े: Shraddha Kapoor New Look : ग्रैंड प्रिक्स फिनाले के दौरान श्रद्धा का 'मोचा मूस' लुक, देखिए ये खास त्सवीरें
मुस्कान ने बढ़ाई फेस्टिवल की शोभा
श्रद्धा ने न केवल अपने पहनावे से, बल्कि अपने आत्मविश्वास और मुस्कान से भी फेस्टिवल की शोभा बढ़ाई। उनका यह लुक इस बात का प्रमाण है कि सादगी में भी भव्यता हो सकती है। साड़ी, बेल्ट और ब्लाउज का यह मेल काफी खूबसूरत नजर आ रहा था।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS