Logo
Shraddha Kapoor: स्त्री 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने रात को एक्स पर एक ऐसा पोस्ट जिससे फैंस टेंशन में आ गए। लोगों का मानना है कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है। जानिए श्रद्धा ने ऐसा क्या लिखा है।

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड हसीना श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी बातों और चीजों के बारे में  फैंस को अपडेट देती रहती हैं और उनसे जुड़ी रहती हैं। हालांकि, इसी बीच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उनके हालिया पोस्ट ने फैंस को चिंतित कर दिया। जब देर रात लोगों ने एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखा तो वे हैरान रह गए। आखिर श्रद्धा के अकाउंट पर ऐसा क्या पोस्ट था, आइए जानते हैं। 

श्रद्धा कपूर का वायरल पोस्ट
दरअसल, 25 मार्च को श्रद्धा ने रात 10:18 बजे एक्स पर लिखा, "Easy $28. GG!", जिसका लोग मतलब भी समझ नहीं पा रहे हैं। उनके फॉलोर्स इसके अर्थ को लेकर भ्रमित हो गए, जबकि कुछ लोग चिंतित हो गए कि उनके अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है।

undefined
Shraddha Kapoor post

कई लोगों ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर पूछा कि क्या उनका अकाउंट हैक हो गया है?, तो वहीं कई अन्य ने AI ग्रोक का इस्तेमाल कर करके उनके ट्वीट के संदर्भ को समझने की कोशिश की। एक यूजर ने लिखा, "फिर से हैक हो गया?" एक अन्य ने पूछा, "क्रिप्टिक मेसेज है या अकाउंट हैक हो गया?" अन्य ने पूछा 'क्या श्रद्धा गैम्बलिंग गेम्स को प्रमोट कर रही हैं?'

खैर फिलहाल श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस को इस पोस्ट के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। ना ही उन्होंने अब तक स्पष्ट किया है कि उनका एक्स अकाउंट हैक हुआ है या नहीं। लेकिन फैंस की निगाहें उनके पोस्ट पर टिकी हुई हैं। 

ये भी पढ़ें- Shraddha Kapoor ने चाय-पकोड़े के साथ मनाया जन्मदिन, बोलीं- अब तक केक खत्म नहीं हुआ...बर्थडे कैसे खत्म होगा!

श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 में देखा गया था जो साल 2024 की ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई थी। दिनेश विजान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और दुनियाभर में 857.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं खहर है कि श्रद्धा अपकमिंग फिल्म 'नागिन' में नजर आएंगी। 
 

5379487