Bam Bam Bhole Song: होली पर जमेगा सलमान खान-रश्मिका की जोड़ी का रंग, 'सिकंदर' का 'बम बम भोले' गाना रिलीज

Sikandar Song Bam Bam Bhole OUT: Salman Khan, Rashmika Mandanna, watch
X
'सिकंदर' का 'बम बम भोले' गाना रिलीज।
Sikandar song out: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'सिकंदर' का होली एंथम, 'बम बम भोले' रिलीज हो गया है। गाने में कई अन्य कलाकार की झलकियां भी देखने को मिल रही हैं।

Sikandar- Bam Bam Bhole Song Out: इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का टीजर और भाईजान का लुक दर्शकों के बेहद पसंद आया है। हाल ही मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'जोहरा जबीं' रिलीज किया था, जिसके बाद अब होली के लिए मेकर्स एक और जबरदस्त ट्रैक लेकर आए हैं। सिकंदर का होली स्पेशल सॉन्ग 'बम बम भोले' रिलीज हो गया है।

सिकंदर में सलमान खान का सिर्फ दमखम ही नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना के साथ उनकी रोमांटिक केमेस्ट्री भी देखने को मिलने वाली है। सिकंदर के इस नए गाने में सलमान और रश्मिका होली के मौसम में रंग-गुलाल उड़ाते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Sikandar Song Out: सलमान खान और रश्मिका की केमिस्ट्री ने मचाई धूम, 'सिकंदर' का 'जोहरा-जबीं' गाना रिलीज

इन दोनों के अलावा इस गाने में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की झलक देखने को मिल रही है। गाने के बोल बम बम भोले में होली का रंग-गुलाल भी जमकर उड़ रहा है। गाने की बीट्स जबरदस्त हैं जो होली के लिए परफेक्ट है। इस गाने को सिंगर शान और देव नेगी ने गाया है। प्रीतम ने इसे कंपोज किया है। फैंस को पहली ही धुन में ये गाना पसंद आ रहा है। यूजर्स कमेंट कर इस गाने की तारीफें कर रहे हैं।

बताते चलें, सिकंदर की रिलीज का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। ये फिल्म इस साल अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होगी। सिकंदर का निर्देशन एआर मुर्गादास ने किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story