Sikandar Naache Song: फैंस के लिए ईदी लेकर आए सलमान खान-रश्मिका मंदाना, टाइटल ट्रैक 'सिकंदर नाचे' रिलीज

Sikandar Naache Song Out: ईद पर सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर मच अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे इससे पहले मेकर्स एक-एक कर टीजर और गाने रिलीज कर रहे हैं जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी हुई है। इसी बीच अब 'सिकंदर' का एक और नया गाना रिलीज हो गया है जिसके बोल हैं- 'सिकंदर नाचे'।
इस गाने में सलमान खान और रश्मिका की केमेस्ट्री आपको सरप्राइज कर देगी। 'सिंकदर नाचे' गाने की थीम आपको 'एक था टाइगर' (2012) का गाना 'माशल्लाह माशल्लाह' की याद दिला देगी। 'सिकंदर' के नए गाने में एक ओर जहां भाईजान अपने फुल स्वैग में हैं, तो वहीं रश्मिका की अदाएगी आपको पसंद आएगी।
ये भी पढ़ें- Sikandar Teaser Out: 'इंसाफ नहीं साफ करने आया हूं' सलमान खान की 'सिकंदर' का दमदार टीजर रिलीज
'सिकंदर नाचे' गाने को अमित मिश्रा, अकासा और सिद्धांत मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। डांस कोरियोग्राफी मास्टर अहमद खान ने की है। जी म्यूजिक लेबल ने इसे प्रोड्यूस किया है। इससे पहले सिकंदर फिल्म के दो गाने जोहरा जबीं और होली स्पेशल सॉन्ग बम बम भोले रिलीज हो चुके हैं।
सिकंदर इस साल ईद के दिन रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन एआर मुर्गादास ने किया है और प्रोडक्शन का जिम्मा साजिद नाडियाडवाला ने उठाया है। फिल्म में सलमान और रश्मिका के अलावा काजल अग्रवाल और शर्मन जोशी भी देखने को मिलेंगे।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS