Singham Again BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' की दहाड़, 13 दिन बाद 300 करोड़ पार पहुंची फिल्म

Singham Again Worldwide BO Collection: अजय देवगन की सिंघम अगेन रिलीज के 13 दिन बाद भी जबरदस्त कमाई के आंकड़े छू रही है। अजय देवगन की इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।;

Update:2024-11-14 11:24 IST
Singham Again Worldwide BO CollectionSingham Again box office collection day 13: Ajay Devgn film enters in 300 worldwide
  • whatsapp icon

Singham Again Worldwide Box Office Collection: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। 1 नवंबर को थिएटर में रिलीज हुई इस बिग बजट फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब नया रिकॉर्ड बना लिया है। रिलीज के 13 दिन बाद अजय देवगन की ये फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू चुकी है। इसी के साथ अजय के करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल हुआ है।

सिंघम अगेन ने 300 करोड़ क्लब में ली एंट्री
बॉक्स ऑफिस का आकंड़ा बताने वाली Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर 248 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, वहीं ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ कलेक्शन के साथ फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। इसी के साथ ये फिल्म दुनियाभर में 315 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। 

इसी के साथ सिंघम अगेन 300 करोड़ कमाने वाली अजय देवगन की चौथी फिल्म बन चुकी है। इससे पहले अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर, दृश्यम 2 और गोलमाल अगेन ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।

मल्टी स्टारर सिंघम अगेन दिन पर दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ रही है, लेकिन दो हफ्ते हाद फिल्म की कमाई में असर कम दिख रहा है। कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के चलते अजय देवगन की ये फिल्म दर्शकों को चुन-चुनकर बटोर रही है। हालांकि दिवाली पर रिलीज हुई दोनों फिल्मों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 

मल्टीस्टारर इस फिल्म की बात करें तो ये रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। सिंघम अगेन में अजय के अलावा, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर समेत अन्य स्टार कास्ट है। 

 

 

 

 

Similar News