Singham Again: हर साल नवरात्रि और दशहरे का पर्व देशभर में धूम-धाम से मनाया जाता है। दशहरे के त्योहार पर हर राज्य में अलग-अलग तरह का जश्न-उल्लास देखा जाता है। इस पर्व पर रामलीला का आयोजन भी होता है। इस मौके पर दिल्ली में सबसे बड़ा आयोजन किया जाता है। अब खबर है कि इस बार दशहरे के पर्व दिल्ली में आयोजित होने जा रहे रामलीला में रावण दहन कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार्स शामिल होंगे।

कार्यक्रम में शामिल होंगे ये स्टार्स 
ये स्टार्स और कोई नहीं बल्कि इस समय की सबसे चर्चित फिल्म सिंघम अगने की कास्ट होगी। बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन, अभिनेत्री करीना कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज से पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में 'रावण दहन' कार्यक्रम में शामिल होंगे। लव कुश रामलीला मैदान के कार्यकारी प्रमुख के मुताबिक, सिंघम अगेन के निर्देशक रोहित और अजय-करीना 12 अक्टूबर को 'रावण दहन' कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दिल्ली के लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार, उन्होंने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने में उनके योगदान का सम्मान करते हुए, फिल्म की टीम को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। ये आयोजन 12 अक्टूबर को होगा।

आपको बता दें, 'सिंघम अगेन' की कहानी रामायण गाथा से इंस्पायर्ड है। फिल्म में करीना कपूर का किरदारा माता सीता और अजय देवगन का रोल प्रभु श्री राम से मेल खाता है। फिल्म की स्टोरी लाइन रामायण के आधार पर है। अन्य किरदार भी रामायण के अन्य भूमिकाओं पर बेस्ड हैं। इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए स्टार्स को आमंत्रित किया गया है। 

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
'सिंघम अगेन' की बात करें तो ये फिल्म रोहित शेट्टी की अपकमिंग कॉप यूनिवर्स है जिसमें मल्टीस्टारर कास्टिंग है। ये फिल्म रोहित की कॉप यूनिवर्स की 5वीं फिल्म होगी। फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण समेत अन्य कलाकार हैं। ये फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।