Photos: शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य को लगी हल्दी, प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, इस दिन लेंगे सात फेरे

Naga Chaitanya-Sobhita Pre-Wedding: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गिए हैं। 29 नवंबर को कपल की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं।;

Update: 2024-11-29 09:01 GMT
Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Pre-Wedding pics
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के हल्दी रस्म की तस्वीरें सामने आई हैं।
  • whatsapp icon

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Pre-Wedding Functions: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जल्द ये कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। इससे पहले 29 नवंबर को हल्दी की रस्म के साथ उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरूआत हो गई है। उनकी हल्दी फंक्शन की पहली झलक सोशल मीडिया पर सामने आ गई है।

Naga Chaitanya
 

शोभिता धुलिपाला पारंपरिक लाल साड़ी में नागा चैतन्य के साथ बैठी नजर आ रही हैं। नागा चैतन्य वाइट कलर के कुर्ता पायजामा पहने दिख रहे हैं। उनके आसपास  फैमिली के सदस्य फूल बरसा रहे हैं।

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala
 

शोभिता अपनी हल्दी की रस्म के लिए पारंपरिक आउटफिट में तैयार हुईं। उन्होंने  पीले रंग की साड़ी कैरी की और साथ में गोल्डन ज्वेलरी पहनी। परिवार के सदस्य शोभिता बर्तनों से पानी बरसा रहे हैं।

 

अन्य तस्वीर में वह पूजा करती नजर आ रही हैं। पंडित उन्हें विधि-विधान से रस्में करवा रहे हैं।

 

नागा चैतन्य की होने वाली दुल्हन ने हल्दी सेरेमनी और मंगलासनम रस्मों के लिए दो अलग आउटफिट पहने थे।

 

हल्दी के लिए उन्होंने खूबसूरत येलो साड़ी पहनी थी। तस्वीरों में होने वाली दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

 

बता दें नागा चैतन्य और शोभिता 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद में शादी रचाएंगे। कपल ने अगस्त 2024 में सगाई की थी। नागा चैतन्य की ये दूसरी शादी है। 
 

Similar News