Logo
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकलाब हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं शादी के बाद पहली बार कपल फैमली संग डिनर पर स्पॉट हुए हैं। इस बीच नई नवेली दुल्हन रेड ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं।

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं कपल ने सिविल मैरिज के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स जैसे सलमान खान से लेकर कालोज, रेखा, अदिति राव, मुदस्सर खान समेत कई सितारों ने रौनक बढ़ाई। हलांकि, सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर की शादी के वीडियो अब भी छाए हुए है। 

शादी के बाद पहली बार फैमली संग नजर आई सोनाक्षी
इस बीच एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कपल शादी के बाद पहली फैमली के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर पर स्पॉट हुए है। इस दौरान नई-नवेली दुल्हन का अंदाज देख हर कोई खुश हो गया है। दरअसल, सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस रेड कलर के ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं जहीर भी व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट काफी हैंडसम लग रहे हैं। डिनर से पहले एक्ट्रेस पति जहीर संग रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं और उन्होंने पैप्स को पोज भी दिए। हलांकि, इस डिनर पर कपल के अलावा उनके कुछ सितारे भी नजर आए। जिसमें से पूनम ढिल्लों भी इस डिनर का हिस्सा बनीं। 

सिन्हा परिवार की करीबी अनु रंजन ने की तस्वीरें
वहीं इस डिनर पर सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी शामिल हुईं। इस डिनर की फोटोज सिन्हा परिवार की करीबी अनु रंजन ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें पूनम सिन्हा, पूनम ढिल्लों और सोनाक्षी की बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर मैरिज की। वहीं शादी के बाद कपल ने शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी दी। वहीं शुरुआत में कहा जा रहा था कि सोनाक्षी का परिवार इस शादी से खुश नहीं हैं और वह इस शादी में शामिल नहीं होंगे। लेकिन बाद में शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी में शामिल होने की बात कही। सोशल मीडिया पर उन्होंने बेटी-दामाद के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं। लेकिन, इंटरफेथ मैरिज के चलते लगातार सिन्हा परिवार ट्रोल्स के निशाने पर हैं।

5379487