Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: शादी के बाद हनीमून पर निकले सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, न्यूली वेड कपल ने शेयर की रोमांटिक फोटोज

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी करके हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। कपल ने फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरीज की थीं। वहीं अब दोनों क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए हनीमून पर निकल गए हैं। जिसकी तस्वीरे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
शादी के बाद हनीमून पर निकले सोनाक्षी और जहीर
दरअसल, बीते दिन यानी मंगलवार को सोनाक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हनीमून की कुछ शेयर कीं। जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। वहीं जहीर ने भी एक वीडियो अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। जिसमें हनीमून के दौरान सोनाक्षी उन पर गुस्सा करने वाली थी, लेकिन फिर जहीर ने उन्हें हंसा देते हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर की हनीमून की रोमांटिक तस्वीरें
सोनाक्षी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर पति जहीर संग रोमांटिक हनीमून की एक झलक दिखाई है। सामने आई पहली फोटो में कपल सनसेट को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में कपल पूल किनारे रोमांटिक पोज़ दे रहे हैं। इसके अलावा बाकी तस्वीर में खूबसूरत व्यू की झलक एक्ट्रेस ने शेयर की है। वहीं इन तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस उन पर भर-भर के प्यार लुटा रहे हैं।
23 जून को शादी के बंधन में बंधे थे कपल
आपको बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी की थीं। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी शादी की कई तस्वीरें अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। लेकिन सोनाक्षी अपनी शादी के बाद काफी ट्रोल भी हुईं। वहीं कुछ लोगों का मानना था कि एक्ट्रेस की शादी से उनकी फैमली खुश नहीं है, जिसकी वजह दोनों भाई शादी में शामिल नहीं हुए। हलांकि, इस शादी में उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा शामिल हुई थीं और कपल को आर्शीवा भी दिया था।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS