Suhana Khan Christmas Vibes : रेड ड्रेस में कहर ढाने के लिए तैयार सुहाना, देर किस बात की...आप भी लीजिए...परफेक्ट क्रिसमस लुक टिप्स

Suhana Khan
X
सुहाना खान का क्रिसमस लुक
Suhana Khan Christmas Vibes : क्या आप भी उन लोगों में से एक हैं। जिन्हें क्रिसमस पार्टी में क्या पहने समझ नहीं आ रहा, तो सुहाना पर नजर डालिए, एक बार में सब समझ आ जाएगा। 

Suhana Khan Christmas Vibes : क्रिसमस पार्टी के लिए महज दो दिन बाकी है। ज्यादातर लोगों ने अपनी ड्रेस का चुनाव कर लिया होगा, लेकिन कुछ लोग अभी भी यही सोच रहे होंगे कि, इस खास मौके पर क्या पहना जाए, कुछ को तो समझ नहीं आ रहा होगा कि, हम सबसे अलग और खूबसूरत कैसे नजर आए। क्या आप भी उन लोगों में से एक हैं। तो बॉलीवुड स्टाइल आइकन सुहाना खान पर नजर डालिए...एक बार में सबकुछ समझ आ जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सुहाना खान की यह रेड ड्रेस इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि, ये हर लड़की के ऊपर सुंदर लग सकती है। इस ड्रेस में बड़े से फूल देखने को मिल रहे हैं। यानी रेड ड्रेस के साथ एक फूल साथ में दिया हुआ है। जो सुहाना के ऊपर और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। यानी क्रिसमस पार्टी के लिए यह ड्रेस परफेक्ट रहेगी। आप भी इसे एक बार ट्राई करके देख सकती हैं।

Suhana Khan
सुहाना का हॉट लुक

इसे भी पढ़े : Pushpa 2 Stampede case: घर पर हुए हमले को लेकर अल्लू अर्जुन के पिता ने तोड़ी चुप्पी, दे दी बड़ी चेतावनी!

रेड ड्रेस के साथ मेकअप कैसा करें

मेकअप की बात करें तो यह बिल्कुल परफेक्ट था। लुक को पूरी तरह से अलग बनाने के लिए सॉफ्ट बेस से शुरुआत की और फिर ब्लश्ड गालों, ब्लैक विंग्ड आईलाइनर, न्यूड लिपस्टिक के साथ इसे थोड़ा और निखारा गया है। उनके मिनिमल एस्थेटिक मेकअप ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। अगर आप इस ड्रेस को चुनेगी, तो इसी तरह से मेकअप टिप्स अपना सकती हैं। ताकी पूरी पार्टी में लोग आपसे नजर न हटा पाए।

सुहाना के रेड लुक को देखकर हम कह सकते हैं कि वह क्रिसमस के माहौल को स्टाइलिश तरीके से अपनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और कोई भी चीज उन्हें सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने से नहीं रोक सकती। उनके लुक की हर चीज, पहनावे से लेकर एक्सेसरीज तक पार्टी में सबका ध्यान खींचने के लिए एकदम सही है। सुहाना ने अपना परफेक्ट क्रिसमस लुक तैयार कर लिया है, लेकिन आप किस बात का इंतजार कर रही हैं ?

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story